जोधा अकबर के आकर्षक किरदार से लाखों लोगों का दिल जीतने वाली है, अभिनेत्री परिधि शर्मा जल्द ही अपनी प्यारी भूमिका के साथ छोटे परदे पर वापसी करने के लिये तैयार हैं। अभिनेत्री बिग मैजिक के व्यंग्यात्मक कॉमेडी फेकबुक विद कविता और जी सरजी में एक दिलचस्प ट्विस्ट के साथ जोधा का किरदार निभाती नजर आयेंगी। परिधि को पहली बार हास्यप्रद जोधा अवतार में ‘‘फेकबुक विद कविता’ और ‘‘जी सरजी’ में नजर आएंगी। इन एपिसोड्स का प्रसारण बिग मैजिक पर किया जायेगा। परिधि शर्मा, जिनकी हमेशा से ही कॉमेडी की शैली में दिलचस्पी रही है, ने प्रेमबाबू शर्मा को बताया, ‘‘मुझे अपने किरदार के साथ प्रयोग करना अच्छा लगता है और जोधा का यह दिलचस्प किरदार, जोकि 21वीं सदी में पहुंचा है, ने मुझे इस भूमिका को निभाने के लिये मजबूर किया। जब जोधा 21वीं सदी में प्रवेश करती हैं तो उसके द्वारा अनुभव की जाने वाली रोचक और अजीबोगरीब चीजों से ही मेरा किरदार जुड़ा है। कविता और केतन के साथ मेरे हास्यप्रद संवाद हैं, जहां मैं उन्हें सिखाऊंगी कि अपने जीवनसाथी से किस तरह बात करनी चाहिये। इतना ही नहीं, जोधा सरजी का भी हिस्सा बनेंगी, जहां वह 21वीं सदी में यह देखेंगी कि संबंध किस तरह काम करते हैं। यह मेरे लिये एक अलग अनुभव है और इसका हिस्सा बनकर मुझे बेहद खुशी हुई।‘‘
परिधि का नया अवतार
प्रेमबाबू शर्मा
Related Posts
Hindi Cinema Samman Samaroh

Be an Organ Donor, be a life saver

संगीत के माध्यम से युवा पीढ़ी को जोड़ने का मकसद
रामनवमी पर महापुरुषों और सेनानियों के प्रेरक जीवन पर संवाद

Donate for Noble cause

International Conference on MARC Aurel Stein

MAHA RUDRAM Held in Dwarka

Media Literacy Conclave in Bal Bhavan International School on 3rd Dec. – Jingal song

National Summit on Holistic Sciences & Wellness & Karmic Awards
The HELP- successfully organized Free Medical Check Up camp in Nangloi
Second day of the 3rd Hum Kishore Festival
Traffic diversions towards sector-21 metro station

CONSTRUCTION OF 750-BEDEED HOPSITAL AT DWARKA WILL START IN 2-3 MONTHS

We Care Film Festival on “DISABILITY” at Apeejay Dwarka

Thanks Dwarkaites for your wholehearted participation and contribution
Road Safety experts for strict regulations fo retro-fitment of CNG kits in the cars already plying on roads
Join the Bijli Andolan – 27th Nov. 2011 at Talkatora Stadium

मेहनत से कामयाबी में आती है निरंतरता: देशवाल

