अखिल भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एवं लेखक संघ एवं.नेशनल मीडिया नेटवर्क के संयुक्त तत्वावधान में आज संघ के रोहिणी सेक्टर-36 स्थित मुख्यालय बरवाला में संघ के महासचिव दयानंद वत्स की अध्यक्षता में हिंदी फिल्मों के पहले सुपर स्टार एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय श्री राजेश खन्ना की 76वीं जयंती सादगी और श्रद्धा पूर्वक मनाई गयी। वत्स ने राजेश खन्ना के चित्र पर माल्यार्पण कर चन्हें उनके करोडों प्रशंसको की और से अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में वत्स ने कहा राजेश खन्ना ने रोमांटिक हीरो के रुप में खूब ख्याति अर्जित की। राज खोसला की दो रास्ते में मुमताज तो रमेश सिप्पी की अंदाज में हेमामालिनी, शक्ति सांमत की आराधना और अमरप्रेम में शर्मिला टैगोर , कटी पतंग में आशा पारेख, हाथी मेरे साथी में तनूजा के साथ उनकी जोडी खूब जमी। समय की सभी हीरोइनों और.निर्देशकों के साथ राजेश खन्ना ने काम किया। हृषिकेश मुखर्जी की आनंद, नमकहराम उनकी यादगार फिल्में हैं। सैंकड़ों फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखाने के बाद वे नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गये। उनमें जनता की सेवा करने करने का गजब का जजबा रहा। वत्स ने कहा कि जब राजेश खन्ना सांसद थे तब लोधी रोड स्थित उनके आवास पर उनके साथ काम करने का अवसर मिला। वे बेहद नेकदिल इंसान थे। दिल्ली से उन्हें विशेष लगाव था। आज की तारीख में उनकी पत्नी डिंपल, दोनों बेटी टविंकल खन्ना और दामाद अक्षय कुमार जो आज खुद फिल्मों के सुपर स्टार हैं, उनकी विरासत को अच्छी तरह संभाल रहे हैं। आनंद फिल्म का यह डायलॉग आज भी याद आता है बाबू मोशाय हम सब रंगमंच की कठपुतलियां हैं जिसकी डोर उपर वाले के हाथ है, कौन कब, कैसे उठेगा, कोई नहीं जानता, हा, हा, हा। सचमुच आनंद कभी मरा नहीं करते, आनंद हमारे दिलों में अमर है। राजेश खन्ना भी करोडों प्रशंसकों के दिलों में सदा अमर रहेंगे।
76वीं जयंती पर सुपर स्टार स्वर्गीय राजेश खन्ना को दीं भावभीनी श्रद्धांजलि
Related Posts

Sursanjeevani – A Tribute to Dilip Kumar
Bhagwan Valmiki was a great visionary and every aspect of his life is an ideal for us – Manoj Tiwari
Excursion to Aero-Planet

दमदार है रोल फिल्म ‘डियर वर्सेज बियर’ में: लवली जोशी

Group Art Exhibition by Art Devil

ब्रूना अब्दुल्लाह जिमी शेरगिल के साथ जोडी बनाएंगीं

Science Week celebrated at N.K.Bagrodia Pulic School, Dwarka

Messages for Dwarka Ramlila souvenir 2014 – V. P. Tandon

Teach Them Young launched in Dwarka

DSJA celebrated its annual awards function

Congratulations Toppers – Kamal Model Sr. Sec. School

Veena Malik to support “Homosexuality”

बिंदापुर में र्साइं संध्या

Sr Citizen Association Dwarka celebrated its Annual Day @CCRT, Sector-7, Dwarka

NIRBHAYA – WOMEN WITHOUT FEAR (A TRIBUTE TO 16/12 BRAVE HEART)

‘Creations – Celebrating March’ National Art Exhibition

Nainika Gupta honored with “Shikhar Shri Award 2017” for Youngest Photographer

Featured School: Sri Venkateshwar International School, Dwarka, New Delhi
बजट ऐसा कि भारत बदले

