अखिल भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एवं लेखक संघ एवं नेशनल मीडिया नेटवर्क फिल्म फॉउंडेशन चेरिटेबल ट्रस्ट के समूह अध्यक्ष गांधीवादी विचारक एवं चिंतक दयानंद वत्स ने सुप्रसिद्ध फिल्म लेखक, निर्देशक और अभिनेता नीरज वोरा के अल्पायु में हुए आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धाजलि अर्पित की। श्री वत्स ने कहा कि नीरज वोरा एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी फिल्म लेखक और निर्देशक थे। रोहित शेट्टी की गोलमाल उनके प्रसिद्ध नाटक अफलातून पर आधारित थी। जो बहुत बडी हिट साबित हुई। वे रामगोपाल वर्मा की रंगीला से जुडे बाद में खिलाड़ी 420, हेराफेरी और फिर हेराफेरी के निर्देशक भी रहे। वे एक विलक्षण अभिनेता भी रहे। नीरज ने बालीवुड स्टार आमिर खान के साथ रंगीला, मन और सदाबहार अभिनेता कनिल कपूर के साथ विरासत में अभिनय किया। उनकी अभिनीत हैलो ब्रदर को कौन भुला सकता है।नीरज वोरा निर्देशक प्रियदर्शन के भी प्रिय अभिनेता और लेखक रहे। करोडों दर्शकों को अपनी लेखनी और अभिनय से गुदगुदाने वाले नीरज की मृत्यु से हिंदी फिल्मजगत की अपूरणीय क्षति हुई है। वे अत्यंत मृदु और सौम्य व्यक्तित्व के धनी फिल्मकार थे। उन्होने कुत धारावाहिकों में भी काम किया जिसमें सर्कस भी शामिल है। नीरज ने हिंदी फिल्मों में कॉमेडी को नए आयाम दिए। अक्षय कुमार, परेश रावल के केरियर को उनकी लेखनी ने नई उडान दी।
हिंदी फिल्मों में कॉमेडी को नये आयाम देने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी फिल्म लेखक और निर्देशक थे नीरज वोरा: दयानंद वत्स
हिंदी फिल्मों में कॉमेडी को नये आयाम देने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी फिल्म लेखक और निर्देशक थे नीरज वोरा: दयानंद वत्स
Related Posts
HRD Minister inaugurated the New Delhi World Book Fair 2020

Ramnavmi celebrations in Dwarka on 28th March
कोरोना यूग – कविता

RAKSHABHANDHAN CELEBRATED AT THE INDIAN HEIGHTS SCHOOL

सुपरनेचुरल स्टोरी फिल्म है ‘खामोशियां’

IITF AT NEW DELHI

Lohri and Makarsankranti was celebrated in Shiksha Bharati Public School
First mega diabetes camp in Dwarka on 22 nd July 2012

TIBETAN SPIRTUAL LEADER AND NOBEL LAUREATE HIS HOLINESS THE DALAI LAMA CALLS FOR THE NEED TO DEVELOP COMPASSION AND WARM-HEARTEDNESS
Anna Hazare’s crusade and atmosphere of corruption !

Arthur Miller’s ” Äll my sons” staged in Capital

अली फज़ल बनेंगे विलन
URGENT & ABSOLUTE NEED FOR POLICE PERSONNEL TO BE LAW-ABIDING FIRST & FOREMOST
MS Talks India online Awards & Championship 2021 successfully held
Javed Akhtar to pay a tribute to living legends Dilip Kumar, Pran on ‘Classic Legends Season II’

ब्रूना अब्दुल्लाह जिमी शेरगिल के साथ जोडी बनाएंगीं
Thakran made Hat trick

Media book Authored by S.S.Dogra released in Uttrakhand Education Summit-2017

