शनिवार २३ नवम्बर, २०१३ को सेक्टर-१४, द्वारका के डी.डी.ए. ग्राउंड, मेट्रो स्टेशन के सामने भारत के भावी प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी संध्याकाल में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे. गौरतलब है कि उक्त क्षेत्र मटियाला विधानसभा के अंतर्गत आता है जहाँ से स्थानीय जनता के हर दिल अजीज श्री राजेश गहलोट भाजपा के प्रत्याशी हैं. इस रैली को सफल बनाने में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पिछले लगभग दो महीने से कड़ी मेहनत की है. इस बार दिल्ली व अन्य चार राज्य के विधान सभा के चुनावों को लेकर भाजपा बड़ी गंभीर है तथा चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली के द्वारका जैसे भव्य क्षेत्र में ही पार्टी के दिग्गज नेता जैसे श्री नरेन्द्र मोदी जी के आलावा, श्री विजय गोयल, डॉक्टर हर्षवर्धन, सरदार नवजोत सिंह सिद्धू, श्री नितिन गडकरी आदि भी उपस्थित होंगे. भाजपा के शुभचिंतकों का मानना है कि इस रैली के आयोजन से बाहरी, दक्षिणी व पश्चिमी दिल्ली के अनेक चुनाव क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी को अपने समर्थक जुटाने में अवश्य ही लाभ मिलेगा. जबकि इस भव्य रैली के माध्यम से हजारों की संख्या में आने वाले भाजपा पदाधाकारियों, कार्यकर्ताओं व समर्थकों को अपने भावी प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी से रूबरू होने का मौका मिलेगा.
२३ नवम्बर को द्वारका में गूंजेगी मोदी जी की गर्जना
Related Posts

Sentenced to be raped
IN DWARKA, SERIOUS CRIMES REPLACES PETTY CRIMES

CROWD OF MORE THAN 50 K CHEERS THE TATA T1 PRIMA RACING EVENT
Festival of Dussehra celebrated at TIHS
Public Views about Dwarka Ramlila 2014
GUIDANACE FOR ALL
India breeds corruption

आने वाली फिल्म- फ्रॉम सिडनी विद लव

Good wishes message for 2nd Academic Excellence Award

Happy Birthday- Rani Mukherjee

PADMA AWARDEES Join to defeat TB in India
Resilience & the Importance of Education
Neglected & encroached Nasirpur Road-DDA watching

NKBPS volunteers visited Don Bosco ASHALAYAM

Sandip Soparrkar and Jesse Randhawa take International Marathi Film Festival Award (IMFFA) by Storm

Happy Birthday- Raj Kapoor

Unity Run by students of NLU Delhi

Amway Opportunity Foundation celebrates Louis Braille Day

सलाम दिल्ली फैशन धूम में मौडलों की रही धूम

