परम् श्रृध्देय अटल बिहारी वाजपेयी एवं साहब सिह चैहान की प्रथम पुण्य तिथि पर भजन संध्या का आयोजन

परम् श्रृध्देय अटल बिहारी वाजपेयी एवं साहब सिह चैहान की प्रथम पुण्य तिथि पर यमुना विहार के ली डायमंड हाल मे भजन संध्या का आयोजन किया गया भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक अजय भाई अजय ने परम श्रद्धेय अटल जी एवं साहब सिंह चैहान को अपने भजनों से स्वरांजलि की है तो भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने दोनों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की भजन संध्या का आयोजन भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महिला मोर्चा की मंत्री श्रीमती पूनम चैहान ने किया है।

    इस अवसर पर श्री मनोज तिवारी ने श्रद्धा प्रकट करते हुए कहा कि जहाँ परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी अपने राजनैतिक कार्य क्षमता और व्यक्तित्व के बल पर विश्व में सकारात्मक राजनीति के पर्याय बने वहीं उन्होंने सम्पूर्ण राजनीति के अध्याय में ईमानदार और पारदर्शी राजनीति की परिभाषा पेश की उन्होंने कहा कि साहब सिंह चैहान ने दिल्ली की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में एक जन प्रतिनिधि के रूप में अपनी कार्यक्षमता की जो मिसाल पेश की थी वो हम सभी के लिए अनुकरणीय है, उन्हें हमेशा उनके कार्य के लिए जाना जाएगा

    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री अजय महावर, श्री कैलाश जैन, पूर्वी दिल्ली नगर निगम में शिक्षा समिति के चेयरमैन श्री राजकुमार बल्लन, जोन चेयरमैन श्री प्रवेश शर्मा, निगम पार्षद श्री प्रमोद गुप्ता, श्री पुनीत शर्मा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर यू.के. चैधरी, भाजपा नेता श्री भीष्म शर्मा, श्री दिनेश धामा, मीडिया विभाग के प्रदेश सह-प्रमुख श्री आनंद त्रिवेदी, मंडल अध्यक्ष श्री मोहित नागर, श्री विकास त्यागी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पार्टी पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे।