अखिल भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एवं लेखक संघ एवं नेशनल एजुकेशनल मीडिया नेटवर्क के तत्वावधान में उत्तर पश्चिम दिल्ली स्थित संघ के मुख्यालय बरवाला में आज संघ के राष्ट्रीय महामंत्री एवं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता दयानंद वत्स की अध्यक्षता में सामाजिक क्रांति के पुरोधा पुरुष, महान समाज सेवी भगवान बिरसा मुंडा की 119 वीं पुण्यतिथि सादगी और श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। वत्स ने पूज्य बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें कृतज्ञ राष्ट्र की और से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में वत्स ने कहा कि अपनी नेतृत्व क्षमता, असाधारण शौर्य के बल पर अन्याय, अत्याचार और अंग्रेजों के दमन का बिरसा मुंडा ने अपने तीरों से बदला लिया और एक नई सामाजिक क्रांति का उद्घोष किया। श्री दयानंद वत्स ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री रमेश पोखरियाल निशंक से आग्रह किया है कि भावी युवा पीढी को बिरसा मुंडा के जीवन चरित्र से परिचित कराने के लिए राष्ट्र व्यापी अभियान स्कूलों और कॉलेजों में चलाया जाए।
119वीं पुण्यतिथि पर सामाजिक क्रांति के पुरोधा बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित किए
Related Posts
स्वनिर्मित चक्रव्यूह

“Make in India is possible with Makers in India.” Says Rajiv Pratap Rudy

4th Anniversary of Dwarka Kala Sangam on 27th April

ह्यूमैनिटीज अचीवर्स अवार्ड 25 फरवरी को

Latest film release – Chashme Baddoor
पांचवें ग्लोबल लिटरेरी फेस्टिवल में देश की 25 महिला कवियित्रियों को मिला सम्मान
SUMMER CAMP and HOBBY CLASSES IN DWARKA
राजनीतिः सेवा नहीं, मेवा है
हमारा भरपूर समर्थन मिलेगा-हमारे हमेशा दरवाजे खुले हैं-वी.के.नांगलिया भारद्वाज
India’s Top Change Makers, Artists & Musicians Live together for Nature

GANDHI-GIRI for Cleaning Dwarka
Ragging no fun, it’s a crime
THE INDIAN HEIGHTS SCHOOL, Dwarka
गुरु पूर्णिमा पर RJS वेबिनार में सकारात्मक शिक्षा पर चर्चा
How to become a champion in life through Mass Comm Skills
22वीं पुण्यतिथि पर सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, व्यंग्य विधा के पुरोधा थे हरिशंकर परसाईः दयानंद वत्स

The Indian Heights School Celebrated its 8th Annual Day VISTAS-2015

Latest film release – Tezz

