अखिल भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एवं लेखक संघ के राष्ट्रीय महासचिव दयानंद वत्स ने आज संघ के मुख्यालय बरवाला में हिंदी के सुप्रसिद्ध व्यंग्य लेखक स्वर्गीय श्री हरिशंकर परसाई को उनकी 22वीं पुण्यतिथि पर आयोजित एक सादा समारोह में.भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में श्री वत्स ने कहा कि परसाई जी ने ही सर्वप्रथम व्यंग्य को विधा का सम्मान दिलाया था। उनकी रचनाओं में खोखली होती जा रही सामाजिक और राजनीतिक व्यवस्था में पिसते मध्यमवर्गीय समाज की पीडा मुखरित हुई है। कर्मकांड, सामाजिक पाखंड, रुढिवादी जीवन मूल्यों में जकडे समाज को उन्होने विवेक और विज्ञान से जोडकर सकारात्मक सोच विकसित की। श्री वत्स ने कहा की परसाई जी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व करिश्माई था। उनके लिखे सभी व्यंग्य लेख आज भी प्रासंगिक हैं। प्रेमचंद के फटे जूते, भेडें और.भेडिये, विकलांग श्रद्धा का दौर, बेईमानी की परत, भूत के पांव पीछे, आवारा भीड के खतरे,अपनी अपनी बीमारी, वैष्णव की फिसलन, काग भगौड़ा, सदाचार का ताबीज, माटी कहे कचम्हार से, शिकायत मुझे भी है अविस्मरणीय व्यंग्य लेख हैं। इसीलिए परसाई जी की गणना कालजयी लेखकों में की जाती है।
22वीं पुण्यतिथि पर सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, व्यंग्य विधा के पुरोधा थे हरिशंकर परसाईः दयानंद वत्स
22वीं पुण्यतिथि पर सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, व्यंग्य विधा के पुरोधा थे हरिशंकर परसाईः दयानंद वत्स
Related Posts

Messages for Dwarka Ramlila souvenir 2014 – Satender Tripathi
पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया विश्व पृथ्वी दिवस

Messages for Dwarka Ramlila souvenir 2014 – Ajit Dubey
वर्ल्ड क्रिकेट टी २० मुकाबले के फाइनल में भारत का पलड़ा भारी, इतिहास रचने का सुनहरा मौका

दामिनी बहन तुम तो चली गई पर होलिका नही जली।

ORIENTATION PROGRAMME ORGANISED AT R.D.RAJPAL SCHOOL

Sanjari – Ek Bharat Shreshth Bharat Shrinkhala

शादी का लड्डू कहाँ और कैसे खाएं बताएंगी बेबी फेम तापसी पन्नू….
Protect & Grow more Plants. Green Dwarka-Dr.Sukhdev Singh

Time to Flood the Streets of Delhi with AAP Topis & Jhaadu

हम रोज़ा क्यों रक्खें ?

Rajan Verma Performed at Water Kingdom 15th anniversary

2nd Dwarka Toppers Award-2014 on 5th July – pre-event media coverage

KNOW YOUR CORRECT PIN CODE
All are invited for Cycle rally on 8 th August
IYD CELEBRATIONS AT SVIS, JUNE 21 2021
Government has launched Digital Agriculture Mission for the benefit of farmers – Shri Narendra Singh Tomar
For better Law & Order in Dwarka Sub-City
Lock down Chit Chat 27 | Anil Sharma – S S Dogra – Vijay Maru, RJ Ramesh – Radio Madhuban

