फिल्म के किरदार से खुश है दीपिका

बाजीराव-मस्तानी मील का पत्थर साबित होगी। दीपिका ने यह बात ब्लॅडर्स प्राईड फैशन टूर 2015 की गुडगावां स्थित होटल लीला मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कहा। दीपिका ने इस फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली व राजा बैनर्जी का आभार व्यक्त किया है।

दीपिका ने कहा कि जब मैं ‘बाजीराव मस्तानी’ फिल्म में काम कर रही थीं तो मेरे सामने अनेक चुनौतियां रही थी,लेकिन मैंने अपना काम बेहद ईमानदारी से किया बाकी निर्माता एवं निर्देशक पर छोड़ दिया। जिसके फलस्वरूप यह एक बेहतर फिल्म बनी है।

‘बाजीराव मस्तानी’ में दीपिका के अलावा रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा की मुख्य भूमिकाएं हैं।  18 दिसंबर को रिलीज होने वाली फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ पेशवा बाजीराव, उनकी पहली पत्नी काशी बाई और फारस की राजकुमारी मस्तानी के जीवन पर आधारित एक पीरियड ड्रामा है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कहा कि ‘बाजीराव मस्तानी’ अलग तरह की फिल्म है। फिल्म में प्रियंका काशी बाई जबकि दीपिका मस्तानी का किरदार निभा रही हैं। रणवीर सिंह ने बाजीराव पेशवा का किरदार निभाया है।