अखिल भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एवं लेखक संघ के तत्वावधान में आज संघ के मुख्यालय बरवाला में संघ के राष्ट्रीय महासचिव दयानंद वत्स की अध्यक्षता में पत्रकार, समाजसेवी और स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय श्री गणेश शंकर विद्यार्थी की 127वीं जयंती सादगी और श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। श्री वत्स ने श्री गणेश शंकर विद्यार्थी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें कृतज्ञ राष्ट्र की और से अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अपने संबोधन में श्री दयानंद वत्स ने कहा कि स्वर्गीय गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता के भीष्म पितामह और निर्भीक कलम के सिपाही थे। उनकी लेखनी ने अंग्रेजी शासन की नींव हिलाकर रख दी थी। उनके लेखों और निबंधों में भावात्मकता, ओज, गांभीर्यता, निर्भीकता, सरलता ओर प्रवाहमयता स्पष्ट परिलक्षित होती है। उन्होंने कर्मयोगी, स्वराज्य, अभ्युदय, हितवार्ता, सरस्वती समाचार पत्र पत्रिकाओं में अपनी कलम से नये भारत का नवनिर्माण किया। विद्यार्थी जी ने साप्ताहिक प्रताप को दैनिक प्रताप में परिवर्तित कर एक संपादक, एक लेखक के रुप में राष्ट्रहित में जन- जागरण का महत्वपूर्ण कार्य किया। वे स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी थे। आचार्य महावीरप्रसाद द्विवेदी उनकी लेखनी के प्रशंसक रहे ओर अपनी पत्रिका सरस्वती में विद्यार्थी जी ने अपना लेख आत्मोसर्ग प्रकाशित कराया। वे बाल गंगाधर तिलक , महात्मा गांधी से बहुत प्रभावित थे। उनकी लिखी शेखचिल्ली की कहानियां पाठक आज भी चाव से पढते हैं। आत्मोसर्गता नामक संग्रह में उनकी अपूर्व शैली के दर्शन होते हैं। उनके सारे निबंध त्याग और बलिदान पर आधारित हैं। श्री वत्स ने कहा कि गणेेेश शंकर विद्यार्थी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व भावी पीढी और पत्रकारिता जगत के लिए प्रेरणादायक है।
पत्रकारिता के भीष्म पितामह निर्भीक कलम के सिपाही थे गणेश शंकर विद्यार्थी: दयानंद वत्स
Related Posts

MDH INTERNATIONAL SCHOOL Hosted its Annual Sports Meet “UMANG”

75 प्रमुख शिक्षाविद् एवं मीडियाकर्मी 33वें डाॅ.एस.राधाकृष्णन स्मृति राष्ट्रीय शिक्षक एवं नेशनल मीडिया नेटवर्क सम्मान-2017 से सम्मानित किए जाएंगे- दयानंद वत्स

Amitabh Bachchan launched the poster of ‘Yudh’

Happy Birthday- Bill Gates

Karvachauth in Mass Apartments

Zonal 21, Patriotic Group Song Competition held at Shiksha Bharati Public School

अवहेलना से पनप रहे चाइल्ड क्राइम की सजीव तस्वीर “गोल-गैंग ऑफ़ लिटिलस”

Dwarka Baat Cheet “Romantic Realism in Urdu Poetry” – Gauhar Raza
Solar Energy: The Ultimate Source of Energy on Earth

Earth Day Celebrated at N.K. Bagrodia Public School
“Dukh Sukh Ke Sathi” Elects New Governing Body

बेटी उत्सव में सम्मानित बेटियां – बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना
Citizen Journalist Award Ceremony

Sachin: Cricketer of the Century by Vimal Kumar

B’day celebration – Tears in Khushi

नैनिका गुप्ता को लखनऊ में आयोजित यु पि फोटो फेयर में सम्मानित किया गया

मोदी के मन की बात है कहती फिल्म ‘‘चकल्लसपुर‘‘

फेयरफील्ड तकनीकी एवं प्रबंधन संस्थान – राष्ट्रीय दायित्व निभाने में अग्रणी
Art of Life

