इस्कॉन नजफगढ़ द्वारा श्रीमद् भागवत कथा एवं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का दिनांक २२ अक्टूबर २०१५ से २९ अक्टूबर २०१५ तक आयोजन किया जा रहा है। गत वर्ष भी इस्कॉन नजफगढ़ द्वारा श्रीमद् भागवत कथा एवं श्री जगन्नाथ रथयात्रा का सफल आयोजन किया गया था जिसमें भारी संख्या में लोगों ने हर्षोल्लास से भाग लिया। इस वर्ष भी इस महोत्सव के सफल आयोजन हेतु इस्कॉन नजफगढ़ ने लोगों को भारी संख्या में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया है। इस कार्यक्रम में विभिन्न इस्कॉन मंदिरों से महान भक्तगण उपस्थित होकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन २२ अक्टूबर २०१५ से २८ अक्टूबर २०१५ को रामलीला ग्राउंड, पुलिस थाने के पीछे, नजफगढ़ में सायं ४ से ७ बजे तक किया जायेगा। भागवत कथा के कथा व्यास इस्कॉन वृन्दावन के सार्वभौम प्रभु होंगे। प्रतिदिन कार्यक्रम में सायं ७ बजे कार्तिक मास दीपदान भी किया जायेगा। २९ अक्टूबर २०१५ को दोपहर १ बजे से श्री जगन्नाथ रथयात्रा आरम्भ होगी। यह यात्रा बी डी ओ ऑफिस से आरम्भ होकर छावला स्टैंड, ढांसा स्टैंड, नांगलोई स्टैंड, दिल्ली गेट होते हुए रामलीला ग्राउंड पर संपन्न होगी। कार्यक्रम के अंत में भंडारा प्रसादम का आयोजन किया जायेगा।
इस्कॉन नजफगढ़ द्वारा श्रीमद् भागवत कथा एवं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन
Related Posts

Message For Education Hub-2017 – Ashok Lav
RATTANINDIA ENTERPRISES INTRODUCES ‘BANKSE’ ALL- DIGITAL ONE STOP SOLUTION PLATFORM FOR ALL FINANCIAL NEEDS
आदर्श ग्रामः कमाल के फैसले

UTI Service Centre now in Dwarka

महिला कारोबारियों का सम्मान

Latest film release – Mary Kom
FIRST DIRECTORY OF JAIN SAMAJ DWARKA

3 days International Seminar & Media Conclave Empowered more than 350 researchers & students

Anna against corruption part-II

Five-day AIFF Coaching Seminar to be held from July 16

Rongali Bihu Festival on 20th April
LawHabitat-Virtual Website Launches through Google Meet on 1st August

Kanchi Singh is the lead in Rajan Shahi’s Aur…Pyaar Ho Gaya
Latest update on CGHS housing scam, Dwarka

शादी के बाद प्रायॉरिटीज बदल जाती है: रवीना टंडन

DT Lakdawala Memorial Lecture

रोजलीन का नया हुनर

Happy Diwali, Bhaiya Dooj, ID, Chath, Merry Christmas & New Year 2012…

X’MAS SPIRIT AT PARAMOUNT INTERNATIONAL SCHOOL

