अखिल भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एवं लेखक संघ एवं नेशनल मीडिया नेटवर्क फिल्म एवं टीवी फॉउंडेशन ट्रस्ट, नई दिल्ली के अध्यक्ष दयानंद वत्स ने तेलगू और हिंदी फिल्मों के मशहूर फिल्म निर्माता, निर्देशक, संवाद लेखक, अभिनेता ओर राज्यसभा सांसद दसारी नारायण राव के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए इसे भारतीय फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति बताया है। स्वर्गीय श्री दसारी नारायण राव को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री दयानंद वत्स ने उन्हें बहुमुखी प्रतिभा का धनी फिल्मकार बताया।उन्होने सैंकडों तेलगू और कुछ हिंदी फिल्में बनाईं। उनकी फिल्मों में अन्याय, भ्रष्टाचार और सामाजिक कुरीतियों पर जबरदस्त प्रहार होता था। सत्तर से अस्सी के दशक में राव ने संजीवकुमार और जीतेन्द्र के साथ फिल्म स्वर्ग नरक बनाई जो बाक्स आफिस पर कामयाब रही। जीतेंद्र चनके सबसे चहेते कलाकार थे और इसी कारण उनकी ज्यादातर फिल्मों के हीरो जीतेंद्र ही रहे। ज्योति बने ज्वाला फिल्म की कामयाबी.से जीतेंद्र का डगमगाता कैरियर संभला, बाद में प्यासा सावन, प्रेम तपस्या, हैसियत, सन्तान, सरफरोश जैसी कई.फिल्में उन्होने बनाई। उस समय के सुपर स्टार राजेश खन्ना को लेकर उन्होने आज का एम.एल.ए राम अवतार बनाई। रजनीकांत के साथ उन्होने वफादार बनाई। संगीतकार लक्ष्मीकांत प्यारेलाल उनके पसंदीदा थे और उनकी अधिकतर फिल्मों में लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का ही संगीत रहा। राजेश रोशन भी उनके फेवरेट संगीतकार थे। श्री दयानंद वत्स के अनुसार दसारी नारायण राव का फिल्मजगत को दिया गया योगदान स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। वे राज्यसभा सांसद और भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे। दो बार उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा गया था। वे बेहद परिश्रमी, मृदुभाषी व्यक्तित्व के स्वामी थे।
फिल्म निर्माता, निर्देशक दसारी नारायण राव का आकस्मिक निधन फिल्म जगत की अपूरणीय क्षतिः दयानंद वत्स
फिल्म निर्माता, निर्देशक दसारी नारायण राव का आकस्मिक निधन फिल्म जगत की अपूरणीय क्षतिः दयानंद वत्स
Related Posts
After 30 years, assurance given in Lok Sabha remains unfulfilled

Veena Malik mobbed in Bangalore

The “Feminine” in Classical Dance by Ms Pratibha Prahlad on 13 September

Actor Tanuj Virwani and Akshara Haasan “Scent Of A Women” movie poster Launch

कलयुग का जीवन

Blood Donation Camp held by Sant Nirankari Charitable Foundation

Knowledge & Storytelling Session by Bookling at Sri VIS
DELHI RWA’s SUGGEST OPENING OF COMMERCIAL ACTIVITY IN THE CITY WITH ODD-EVEN RESTRICTIONS AND PROPER SNITISATION PROTOCOLS IN PLACE

How To Use Meditation To Get And Stay Motivated

GREENOTHON in Dwarka

Role of Schools in the Development of Personality of Students

Symphony Of Harmony

Actress Veena Malik sentenced to 26-year in prison with fine

Zonal Competitions held Shiksha Bharati Public School
A MATTER OF CONSCIENCE & PRINCIPLES

Musical afternoon on 2nd February on the eve of Basant Panchami

पश्चिमी दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अग्रणी पॉयनियर कॉंवेंट सी. सै. स्कूल, बक्करवाला का वार्षिकोत्सव एवं खेल दिवस.संपन्न: दयानंद वत्स

Mission XI Million reaches 1 million children

