बॉलीवुड हस्तियों ने शुरू की कादर खान को पद्मश्री दिलाने की मुहिम.

प्रेमबाबू शर्मा

बॉलीवुड में अभिनय से लेकर लेखन तक बड़ा योगदान देने वाले अभिनेता कादर खान को पद्मश्री सम्मान दिलाने के लिए फिल्मकारों ने एक मुहिम छेड दी है। जिसके समर्थन में अमिताभ बच्चन, सलमान खान, गोविंदा, अनिल कपूर, शक्ति कपूर, ऋषि कपूर ओमपुरी और डेविड धवन जैसे लोग उतरे है।

ओम पुरी ने कहा, ‘कादर खान के योगदान के लिए उन्हें बहुत पहले ही सम्मान मिलना चाहिए था। पर अब भी देर नहीं हुई है और उन्हें जल्द पद्मश्री मिलना चाहिए। फिल्मकार फौजिया अर्शी और ओमपुरी ने मिलकर सरकार को चिट्ठी लिखी है और अनुरोध किया है कि कादर खान को पद्मश्री से सम्मानित किया जाए।

इस मुहिम के बारे में फौजिया ने कहा, ‘हमने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर कादर खान को सम्मानित करने की बात कहीं है।

लिखे पत्र में बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों हस्ताक्षर है। हमने उनके साथ काम कर चुके गोविंदा, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, अनिल कपूर और डेविड धवन जैसी हस्तियों से संपर्क किया है।
रूमी ने कहा, ज्यादातर ये सम्मान उन्हें ही मिलता है, जिनकी पहचान मिनिस्ट्री में होती है। जो मिनिस्ट्री में लॉबिंग करवाते हैं, उन्हें इस तरह के सम्मान जल्दी मिल जाते हैं। कादर खान ने ऐसा कुछ नहीं किया, इसीलिए उन्हें अब तक पद्मश्री भी नहीं मिला, जबकि वो इससे ज्यादा के हकदार हैं। उन्हें 10 साल पहले पद्मश्री और अब तक पद्मभूषण मिलना चाहिए था, क्योंकि उन्होंने 350 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है और करीब 150 फिल्मों की कहानी लिखी है।

जबकि इन्होंने बॉलीवुड में अभिनय से लेकर लेखन तक बड़ा योगदान दिया है। ये हकीकत है कि जिसने 100 से ज्यादा फिल्मों की कहानी और संवाद लिखे और जिसने करीब 400 फिल्मों में सशक्त भूमिकाएं निभाईं, उसे आज तक पद्मश्री अवॉर्ड भी नहीं मिला।
ओम पुरी ने कहा, ‘कादर खान के योगदान के लिए उन्हें बहुत पहले ही सम्मान मिलना चाहिए था। पर अब भी देर नहीं हुई है और उन्हें जल्द पद्मश्री मिलना चाहिए। शक्ति कपूर के मुताबिक, ‘कादर खान का बॉलीवुड में योगदान ऐसा है, जैसे मां ने अपने बच्चे को दूध पिलाया हो।’ ऋषि कपूर ने भी कहा कि कादर खान को पद्मश्री मिलना चाहिए।कादर को 10 साल पहले मिलना चाहिए था पद्मश्री।