नेशनल एजुकेशनल मीडिया नेटवर्क के तत्वावधानमें आज उत्तर पश्चिम दिल्ली स्थित मुख्यालय बरवाला. में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया(ए) दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता दयानंद वत्स की अध्यक्षता में आज सूरत कोचिंग सैंटर अग्नि कांड में मारे गये मासूमों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वत्स ने इसे प्रशासनिक भ्रष्टाचार की जीती जागती मिसाल बताया है। अपने भविष्य के सुनहरी सपनों में रंग भरने गये निरीह छात्र अपने जीवन.से भी हाथ धो बैठे और प्रशासन ने चार लाख की अनुग्रह राशि देकर अपना पल्ला झाड लिया है। श्री दयानंद वत्स ने दिल्ली में भी इसी तरह के हादसों होने की चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली में मुखर्जी नगर, लक्ष्मी नगर और शहर के लगभग हर हिस्से में कुकुरमुत्तों की तरह उगे दडबेनुमा जगहों में फैले असुरक्षित कोचिंग सैंटरों को तत्काल प्रभाव से सील करने की मांग सरकार से की है। दिल्ली नगर निगम, दिल्ली प्रशासन, दिल्ली फायर ब्रिगेड और पुलिस की मानिटरिंग कमेटी बनाकर राजधानी में छात्रों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे कोचिंग सैंटर संचालकों और उनके परिसरों की सघन जांच की जाए और जो नियमों का उल्लंघन कर.रहे हैं उन्हें तत्काल सील किया जाए। दिल्ली में लाखो की संख्या में छात्र इन लाक्षागृहों में अपना जीवन संकट में डालकर कोचिंग सैंटर संचालकों की जेबें भर रहे हैं। अब समय रहते इन पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है।
दिल्ली में भी प्रशासन को है सूरत कोचिंग सैंटर जैसे बडे हादसे का इंतजार, मुखर्जी नगर, लक्ष्मीनगर सहित समूची दिल्ली में चल रहे कोचिंग सैंटरों को तत्काल सील करने की मांग
दिल्ली में भी प्रशासन को है सूरत कोचिंग सैंटर जैसे बडे हादसे का इंतजार, मुखर्जी नगर, लक्ष्मीनगर सहित समूची दिल्ली में चल रहे कोचिंग सैंटरों को तत्काल सील करने की मांग
Related Posts

ORPHAN KITTENS NOW OUR FRIEND
` राष्ट्रवादी पत्रकारिता के शिखर पुरूष : अटल बिहारी वाजपेयी’ by Dr. Saurabh Malviya

Kalabhumi Arts presents inauguration of the start-up Art Business Module Cum Award Ceremony 2016 on 12th March
Dwarka Forum meet DDA to discuss problem & issues of Dwarka

Happy Birthday – Asha Parekh

Road Safety Related Activities are now eligible for 100% Tax Exemption under section 35AC

मुकेश शर्मा के नेतृत्व में बिन्दापुर के पीरबाबा से निकाली गई 29 कि.मी. लम्बी सद्भावना एवं संकल्प रैली

Kangana Ranaut and Miss India UK Deana Uppal get fantastic reviews for Revolver Rani

RTI for a better Dwarka – Dwarka Sector 22-Underpass Water Logging
An Inspiring Sunday in Nature’s Classroom
देश पुकारे: भावसिंधू से एक NRI के मन के भाव
चिकित्सक दिवस पर वेबिनार में डा अग्रवाल के नाम होगा अवार्ड घोषित, इम्यूनिटी पर होगा व्याख्यान

Happy Birthday- Madhumita Acharyya Biswas

Talk Show on RTI organised in Dwarka

Anna Hazare vs Government

Is every one Fair ?

I-League Champions Trophy to be presented on May 5

