दिल्ली के राष्ट्रीय महामंत्री समाजसेवी शिक्षाविद् दयानंद वत्स ने आज एक ट्वीट करके दिव्यांगों के प्रति समाज में सकारात्मक सोच को बढावा देने वाली फिल्म जीरो को संपूर्ण भारत में टैक्स फ्री करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री थावरचंद गहलोत और दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल और उप-मुख्यमंत्री श्री मनीष सिसोदिया से अनुरोध किया है। श्री वत्स ने कहा कि देश की आजादी के 70 साल बीत जाने के बावजूद पूरे भारत में दिव्यांग जनों को अभी तक उचित मान-सम्मान देने की बजाए उन्हें दया का पात्र और सहानुभूति के रुप में देखा जाता है। सरकारों द्बारा अरबों-खरबों रुपये खर्च करने के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं आया है। ऐसे में हालिया प्रदर्शित हिंदी फिल्म जीरो में दिव्यांगों के प्रति समानता और उनके आत्मसम्मान की सकारात्मक सोच दिखाई गयी है। वत्स ने जीरो फिल्म को संपूर्ण भारत में ना केवल टैक्स फ्री करने का प्रधानमंत्री से आग्रह किया है बल्कि इसे सभी स्कूलों ओर कॉलेजों के विद्यार्थियों. को भी दिखाने की विशेष व्यवस्था करने.की मांग की है ताकि दिव्यांगों के प्रति समाज की सोच में सकारात्मक बदलाव संभव हो। वत्स ने कहा कि वे जल्दी ही प्रधानमंत्री से समय लेकर इस मामले को उनके सम्मुख रखेंगे ताकि भारत सरकार का सूचना प्रसारण मंत्रालय और सभी राज्यों के मुख्यमंत्री जीरो फिल्म को कर मुक्त कर सकें। जीरो फिल्म जैसा कि उसके नाम से ही स्पष्ट है कि दिव्यांगों को लोग आज भी जीरो ही समझते हैं लेकिन जीरो फिल्म का हीरो और हीरोइन अपनी दिव्यांगता के बावजूद समाज को एक सार्थक, सकारात्मक संदेश देते.हैंकि वे भी गसी समाज का अभिन्न अंग हैं। वत्स को उम्मीद है कि इस मामले.में सरकारें तत्काल निर्णय लेंगीं। वत्स ने देश के मीडिया से भी दिव्यांगों के लिए जारी इस अभियान में अपना योगदान देने की अपील की है।
दिव्यांगों के प्रति समाज में सकारात्मक सोच को बढावा देने वाली फिल्म जीरो को संपूर्ण भारत में टैक्स फ्री करने के लिए अनुरोध
दिव्यांगों के प्रति समाज में सकारात्मक सोच को बढावा देने वाली फिल्म जीरो को संपूर्ण भारत में टैक्स फ्री करने के लिए अनुरोध
Related Posts
राष्ट्रीय प्रसारण दिवस पर आरजेएस पीबीएच ने सकारात्मक प्रसारण पर संगोष्ठी की
Eminent Road Safety Experts from India and abroad to attend Two day Motor Vehicle Accident Conference (MOVACON)

Bushra Ansari turns writer for Dolly Ki Ayegi Baraat

FOREVERMARK PARTNERS WITH SENCO GOLD AND DIAMONDS IN NOIDA
हर आदमी को न्याय कैसे मिले ?
Isha & Ira grow up!
भारत अब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है- मनोज तिवारी

Importance of Online Teaching (#Lockdown Series)-Prof K G Suresh, Founder Dean, School of Modern Media, University of Petroleum & Energy Studies, Dehradun

Latest film release – DEDH ISHQIYA

TV Serial ” LADLI ” on DD
पत्रकारों पर हमलों के विरोध में प्रधानमंत्री कार्यालय पर होगा प्रदर्शन : एनयूजे
Projecting Gandhiji’s Life and Philosophy at New Delhi World Book Fair 2020

दुबई में रोहित वर्मा के नए कलेक्शन का प्रदर्शन हुआ

Latest film release – Gangs Of Wasseypur 2
एन यू जे-आई के स्वर्ण जयंती वर्ष में होंगे साल भर आयोजन

जितनी चुनौतियां मिलेंगी, कला उतनी निखरेगी:-मैलेनी नाजरथ

Latest film release – Kis Kisko Pyaar Karoon

Manoj Bajpayee: Small town dreams get a voice at LIFFT India Filmotsav 2017

