अन्तरराष्ट्रीय सकारात्मक साहित्य मंच का कार्यक्रम

24 नवम्बर 2026 को अन्तरराष्ट्रीय सकारात्मक साहित्य मंच का नवम्बर माह का कार्यक्रम एवं संस्था की अध्यक्ष अन्तरराष्ट्रीय कवयित्री एवं लेखिका डॉ.कीर्ति काले का जन्मोत्सव द्वारका नई दिल्ली स्थित क्रिएटिव अनलॉक सभागार में भव्यतापूर्वक मनाया गया। साहित्य,कला एवं सामाजिक क्षेत्र की सत्तर से अधिक महत्वपूर्ण हस्तियाँ इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजधानी कॉलेज के प्राचार्य प्रो.दर्शन पाण्डेय ने की। मुख्य अतिथि प्रख्यात कवि एवं साहित्यकार डॉ. प्रवीण शुक्ल रहे।
कार्यक्रम का श्रेष्ठ एवं सुरुचिपूर्ण संचालन कवयित्री डॉ.वर्षा सिंह ने कुशलतापूर्वक किया।
संस्था के परामर्शदाता प्रख्यात कवि एवं समाजसेवी राजेश चेतन की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में
कार्यक्रम का प्रारम्भ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन से हुआ। सुमधुर सरस्वती वन्दना लोकप्रिय कवयित्री प्रीति त्रिपाठी ने की। तत्पश्चात सामूहिक वन्देमातरम् से सभागार गूंज उठा।भारत माता की जय के नारों से सबके दिलों में जोश भर दिया।स्वागत भाषण संस्था के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कल्याणे ने दिया। अन्तरराष्ट्रीय सकारात्मक साहित्य मंच के कार्यों एवं उपलब्धियों को साझा किया।

कार्यक्रम के द्वितीय चरण में
हिन्दी अकादमी दिल्ली के शासी परिषद् (गवर्निंग काउंसिल) के नव नियुक्त उपाध्यक्ष लोकप्रिय हास्य कवि अनिल अग्रवंशी के साथ सदस्य डॉ. कीर्ति काले,रितु गोयल, जयसिंह आर्य, प्रवीण आर्य का पगड़ी पहनाकर, अंगवस्त्र,मणिमाला, स्मृति चिह्नअर्पित कर भव्य स्वागत सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के तीसरे चरण में
काव्यपाठ का कार्यक्रम हुआ जो सबसे आकर्षक रहा।
अन्तरराष्ट्रीय साकारात्मक साहित्य मंच के युवा कवियों पावनी कुमारी एवं गौरव कुमार के काव्यपाठ ने सबको तालियाँ बजाने पर मजबूर कर दिया।

पावनी कुमारी ने सुनाया –

कला को सीखने में साधने में फर्क होता है
कोई बल्ला घुमा लेने से तेंदुलकर नहीं होता

एक गीत में कहा –
उस कविता को नहीं बाँचते
जिसमें हिन्दुस्तान नहीं

गौरव कुमार ने सधे हुए शब्दों में बीज से बरगद बनने की प्रक्रिया को कथात्मक गीत के माध्यम से प्रस्तुत कर श्रोताओं की वाहवाही लूटी।

उत्सवमूर्ति एवं अन्तरराष्ट्रीय सकारात्मक साहित्य मंच की अध्यक्षा डॉ.कीर्ति काले का काव्यपाठ हुआ।
उनके द्वारा प्रस्तुत जीवन की चाह,गुरु वन्दना, भगवान कृष्ण के सम्पूर्ण जीवन पर आधारित गीत ने दर्शन, आध्यात्म और साधना के महत्व को अभिव्यक्त किया।
पहला गीत –
एक तेरी ही चाहत है बस
दूजी कोई चाह नहीं
तुम हो साथ मेरे तो मुझको
दुनिया की परिवाह नहीं

दूसरा गीत –

गुरू हैं चारों तीरथ धाम
इनको कोटि-कोटि प्रणाम
भरते झोली खाली हैं
जीवन है उपवन तो गुरू
उपवन के माली हैं

तीसरा गीत –

हम वृन्दावन को जाएँगे
कान्हा के दर्शन पाएँगे

कार्यक्रम के चौथे चरण में विशिष्ट व्यक्तियों ने सकारात्मक साहित्य मंच के कार्यों की सराहना करते हुए
डॉ.कीर्ति काले को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं ।

सनातन पद्धति के अनुसार मंत्रोच्चार के साथ आरती करके जन्मदिन मनाया गया।बाद में प्रचलित पद्धति से केक काटा नहीं गया अपितु बाँटा गया। संस्था के सचिव गज़लकार संजीव कुमार ने सुन्दर शब्दों में धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम की व्यवस्था श्रीकान्त काले एवं संस्था के कोषाध्यक्ष रमेश गंगेले ‘अनन्त’ ने की। स्वादिष्ट जलपान करके फिर मिलने के वादे के साथ सबने विदा ली। संजीव निगम अनाम, रितु गोयल, कृष्ण गोपाल विद्यार्थी, डॉ. मंजू शुक्ला, डॉ.वर्षा सिंह, कौशल कबीर, देवेंद्र सिंह, संदीप शजर, उपेंद्र पांडे,राजेश चेतन, संजीव कुमार, एज वैल एसोसिएशन से खन्ना जी,पंकज शर्मा, अनिल उपाध्याय, प्रेम बिहारी मिश्रा, मरिदास, रमेश गंगेले अनंत ,प्रोफेसर दर्शन पांडे, सुषमा सिंह, मोनिका शर्मा, डॉ. धर्मवीर मलिक योगी, डी आर, पीबी सिंह, पी के आज़ाद,डॉ. आशुतोष द्विवेदी, बीना देव, सुमन सिंह, पावनी कुमारी, ललित कुमार शर्मा, सरला मिश्रा, प्रीति त्रिपाठी, मनोज गुप्ता,ए के अहूजा, रणविजय राव, सुलेखा मिश्रा,संजीव दुआ, प्रतिमा खंडेलवाल, आनंदकुमार बंसल, डॉ. राजेश कुमार मांझी, डॉ. आदित्य शुक्ला, उर्मिला शर्मा, रंजना अग्रवाल, कल्पना शुक्ला, रजनीश गोयल, डीके आजाद , सीमा रंगा, ध्रुव कुमार गुप्ता, मंजू गुप्ता, अनिल गोयल, डॉ. संतोष पटेल, अशोक दंडवते ,वनश्री दंडवते ,बृजेश कुमार गुप्ता, अनीता गुप्ता, बबीता पांडे, पंकज जैन, दर्शनी प्रिया, शशांक चंद्र शुक्ला, प्रवीण शुक्ला, जय सिंह आर्य, पंकज शर्मा आज तक, प्रवीण आर्य, अनिल अग्रवाल,डॉ. कीर्ति काले, ओमप्रकाश कल्याणे, श्रीकांत काले, गौरव कुमार, कार्यक्रम में इनकी विशेष उपस्थिति रही।