International Yoga Day celebrated

आज महरौली विधानसभा में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ भाजपा दिल्ली प्रदेश द्वारा आयोजित योग दिवस के कार्यक्रम में सामूहिक योग करते हुये महरौली वासियो व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ‘अंतराष्ट्रीय योग दिवस’ मनाया। जिसमें सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा रूबी फोगाट यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में योग करने के पश्चात अपने उद्बोधन में योग-साधना, भारतीय संस्कृति-सभ्यता की महत्ता को बताते हुये लोगों को रोज योग साधना करने के लिये, स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ने के लिये व वृक्षारोपण के लिये प्रेरित किया। रूबी यादव का कहना है कि यदि हम रोज योग अभ्यास करे तो शरीर की 90% बीमारियों से पीछा छूटा रहेगा। पुरानी पीढ़ी हर काम को स्वयं करती थी और उनके हर काम में योग अभ्यास छुपा था इसलिये खेतों में ख़ूब काम करते रहने से घी दूध आसानी से हज्म हो जाता था।

हमारी संस्कृति हमारी सभ्यता 5000 या 10000 वर्ष पुरानी नही है, यह आदि काल से चली आ रही हैं। योग साधना पूरे विश्व को भारतवर्ष की अनमोल देन हैं। हमारे देश की मिट्टी पर जन्में ऋषि मुनि तपस्वीयों ने जो वेद में योग साधना के बारे में लिखा है, उस पर आज विश्व के अलग अलग देशों में शोध संस्थानों रिसर्च कर रही हैं और प्रयास कर रहे इस विधा की गहराई को समझने की, जबकि हमारे देश में हज़ारों वर्षों पूर्व ही इस विज्ञान को देश दुनिया के समक्ष रख दिया गया था।

आज की युवा पीढ़ी धारे धीरे अकार्बनिक खाध पर आ रही हैं। पुराने तौर तरीक़े अपनाने की होड़ लगी है। आज हम बारीक पिसा आटा, जो मैदा का रूप ले लेता है उसे त्याग कर मोटा पिसा आटा जिसमें से चोकर अलग नहीं किया जाता उसे लोग खाने के लिये इस्तेमाल कर रहे हैं।

धीरे धीरे हम अपने पूर्वजों द्वारा जिया गया जीवन जीने पर आ रहे हैं क्यूँकि हमारा शरीर पौष्टिक भोजन, योग साधना की माँग कर रहा हैं। आज हवा इतनी दूषित हो चुकी हैं कि 10-12 वर्ष के छोटे बच्चों में भी bronchitis, asthma जैसी बीमारियों को पाया जाता हैं और हमें भी साँस लेने में तकलीफ़ होती हैं। हमें साफ़ स्वच्छ हवा में स्वाँस लेने के लिये ज़्यादा से ज़्यादा पेड़ पौधे लगाने चाहिये और अपनी अगली पीढ़ी के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी समझते हुये उन्हें एक साफ़ माहौल देने का प्रयास करना चाहियें।

जब देश का हर नागरिक अपनी ज़िम्मेदारी समझते हुये राष्ट्रहित जनहित में योगदान देगा तब हम भारत देश को विश्वगुरु बनाने के महायज्ञ में अपनी भी आहुति देगें। सभी देश वासियो को अंतराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनायें। करे योग, रहे निरोग।