आदर्श ग्रामीण समाज एवं अखिल भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एवं लेखक संघ के संयुक्त तत्वावधान में आज उत्तर पश्चिम दिल्ली के रोहिणी स्थित संघ के मुख्यालय बरवाला में संघ के राष्ट्रीय महासचिव दयानंद वत्स की अध्यक्षता में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की 53वीं पुण्यतिथि सादगी और श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। श्री वत्स ने कृतज्ञ राष्ट्र की और से शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री वत्स ने कहा कि शास्त्री जी सादगी, ईमानदारी और देशभक्ति के पर्याय थे। जय जवान जय किसान के नारे का उदघोष करके उन्होंने पूरे भारत को एकजुट कर 1965 में हुए युद्ध में पाकिस्तान को धूल चटा दी थी। उन्होने देश को सशक्त नेतृत्व दिया। पंडित गोबिंद वल्लभ पंत के मुख्यमंत्री काल में शास्त्री जी को पुलिस और परिवहन विभाग की जिम्मेदारी दी गई। उनके कार्यकाल में ही सबसे पहले परिवहन निगम की बसों में महिला संवाहकों की भर्ती की गई थी। यही नहीं जो पुलिस प्रदर्शन आदि में लोगों पर लाठियां चलाती थी उसे भी बदलकर पानी की बौछारों में परिवर्तित कराया। उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व भारतवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। ताशकंद में शास्त्री जी के आकस्मिक निधन से समूचा भारत शोक में डूब गया था। देश ने अपना एक महान सपूत खो दिया था। पाकिस्तान को करारी शिकस्त देने वाले शास्त्री जी ने दिखा दिया था कि दृढ इच्छा शक्ति के बल पर दुश्मन के दांत खट्टे किए जा सकते हैं।
53वीं पुण्यतिथि पर स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित
Related Posts

त्यौहारों पर सावधान,घर में जरूर करें असली-नकली मावा, दूध,घी की पहचान

Happy Mother’s Day
Farida Jalal returns to TV

मुंबई में अनोखा विवाह समारोह- असेस्ट वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित

संवेदना
Science behind regrets

GLOBAL ROAD SAFETY BODY EXPRESSES CONCERN AT GROWING TRAFFIC CONGESTION IN CAPITAL

Kashmir-A Lost Paradise

Nirmal Gram Puraskar Presentation Ceremony held in New Delhi

Salman Khan’s lawyer Dipesh Mehta extortionist held

फ्री चैकअप कैंप

ASM organized Youth Summit on Environment & Sustainability
Compliment and Contribute

Sandeep Marwah Honored With Chairmanship by Fiji Government
Flu Control Learning Curve from Monsters & Cinema

Mandana Karimi emerges a woman of substance with Bigg Boss 9
गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुर्गुरुर्देवो महेश्वरः

Delhi Medical Association honors leading Cardiologists for their outstanding contribution in the medical profession

