राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (RJS PBH) ने जैविक विविधता के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस से पहले 20 मई 2026 को संस्थापक उदय कुमार मन्ना के संयोजन में 563वां राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें जलवायु संकट से निपटने के लिए स्थानीय कार्रवाई और आर्थिक एकीकरण पर दिया जोर दिया गया।
इसका सह-आयोजन टीफा26की सदस्या निशा सिंह कुशवाहा और उनके पिताजी आरजेएस पाॅजिटिव ब्रांच, नोएडा के ऑनरेरी प्रभारी उदय शंकर सिंह कुशवाहा(टीफा26) द्वारा पर्यावरण प्रेमी स्वर्गीय मनोरंजन प्रसाद कुशवाहा की स्मृति में किया गया । श्रीमती निशा सिंह के पति का 20 मई 2021 को असामयिक निधन हो गया था।
कार्यक्रम में पुण्यतिथि पर आयोजित पूजा की तस्वीरें टेक्निकल टीम द्वारा साझा की गईं, जिसमें निशा सिंह की छोटी बेटी “साॅरी पापा” कहकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उदय शंकर सिंह कुशवाहा द्वारा , पर्यावरण संरक्षण के प्रयास में लगाए गए चीकू और अन्य पौधों को प्रदर्शित किया गया। रिटायर्ड फौजी बृजानंद प्रसाद ने आजादी पर्व की टीम टीफा26 में शामिल करने पर आभार व्यक्त किया।
बायोवर्सिटी इंटरनेशनल और इंटरनेशनल सेंटर फॉर ट्रॉपिकल एग्रीकल्चर के कंट्री डायरेक्टर डॉ जे सी राणा ने इस बात का व्यापक विश्लेषण प्रस्तुत किया कि कैसे बदलते आहार पैटर्न वैश्विक स्वास्थ्य संकट को बढ़ावा दे रहे हैं।
कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के अध्यक्ष डॉ प्रियरंजन त्रिवेदी ने “ओमनी-एंगल”का दृष्टिकोण अपनाते हुए, इस बात पर जोर दिया कि जैविक विविधता संरक्षण के प्रयास तब तक विफल रहेंगे जब तक कि वे सीधे रोजगार और आर्थिक विकास से जुड़े न हों।
पद्मभूषण से सम्मानित पर्यावरणविद् डा.अनिल प्रकाश जोशी ने बताया कि पैकेजिंग पर न केवल कैलोरी बल्कि कार्बन फुटप्रिंट भी सूचीबद्ध होना चाहिए। सिर्फ एक किलोग्राम आलू के चिप्स के उत्पादन से तीन किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड उत्पन्न होती है।उन्होंने कहा कि वन्यजीवों की घटती संख्या ने प्राकृतिक असंतुलन को बढ़ा दिया है।
इस चर्चा में साधक डा ओमप्रकाश, आर एस कुशवाहा,राकेश मनचंदा,डा.राकेश कुमार मौर्य ने भी सकारात्मक संवाद किया। कार्यक्रम में मयंक राज, आकांक्षा,बिन्दा मन्ना,राकेश कुमार,रीना कुशवाहा,पवन कुमार, भानु प्रताप , राकेश भगत आदि शामिल हुए।
उदय शंकर सिंह कुशवाहा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। भविष्य की ओर देखते हुए, उदय कुमार मन्ना ने जुलाई के पहले सप्ताह में एक बड़े आगामी वन महोत्सव अभियान की घोषणा की।




