प्रयागराज में आरजेएस फैमिली से जुड़ी लेखिका को महादेवी वर्मा सम्मान से सम्मानित किया गया

प्रयागराज/ (आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया)

संगम की नगरी प्रयागराज की पावन भूमि पर साहित्यकारों के संगम में लेखिका श्रीमती रिंकल शर्मा को 01 नवंबर को  “महादेवी वर्मा सम्मान 2020” से सम्मानित किया गया।बीते रविवार को प्रयागराज में गुफ़्तगू साहित्य संस्था द्वारा साहित्यिक कार्यकम ‘शान-ए-इलाहाबाद कवि-सम्मेलन आयोजित किया जिसमें संस्था के संस्थापक इम्तियाज ग़ाज़ी के कर कमलों द्वारा लेखिका एवम पत्रकार श्रीमती रिंकल शर्मा को ‘महादेवी वर्मा सम्मान 2020’ से नवाज़ा गया।

इस अवसर पर संस्था को धन्यवाद देते हुए रिंकल शर्मा ने आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया को बताया कि छायावादी युग की आधुनिक मीरा “महादेवी वर्मा सम्मान”  मिलने पर मैं काफी सकारात्मक ऊर्जा महसूस कर रही हूं। मैं देश में चल रहे आरजेएस सकारात्मक भारत आंदोलन पर प्रकाशित होनेवाली उस पुस्तक से भी जुड़ी हूं जो एक अनूठी पहल है।महादेवी वर्मा कवयित्री के रूप में लोकप्रिय हैं, परन्तु वे एक सशक्त गद्य लेखिका भी भीं। यद्यपि काव्य में वे कल्पना के पंख लगाकर आकाशविहारिणी हैं, लेकिन गद्य में वे पथरीली और ऊबड़-खाबड़ यथार्थ की भूमि पर उतर आयी है। पद्मभूषण से सम्मानित महादेवी वर्मा एक स्वतंत्रता सेनानी भी थीं।महादेवी वर्मा जी ने आजादी से पहले और आजादी के बाद का भारत को अपनी कविताओं में जीवंत किया उनकी रचना में कोमल शब्दों और संगीत का जो प्रवाह है वह मुझे  भविष्य में भी प्रेरित करता रहेगा।(आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया रिपोर्ट)