29 सितंबर आरजेएस पीबीएच का विश्व हृदय दिवस पर 266वां कार्यक्रम संपन्न

राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस और आरजेएस पॉजिटिव मीडिया के तत्वावधान में आरजेएस ऑब्जर्वर दीप माथुर ने समाज के लोगों और खासकर पत्रकारों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए विश्व हृदय दिवस पर संस्कार भारती हाल नई दिल्ली में सकारात्मक मन की शक्ति दिल से दिल तक विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन और स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हम सकारात्मक भारत-उदय वैश्विक आंदोलन को निरंतर जारी रखेंगे। कार्यक्रम का संयोजन और संचालन आरजेएस पीबीएच के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना ने किया ।

इस अवसर पर पूर्व वाइस चांसलर माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉक्टर के जी सुरेश की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रेम अग्रवाल और और पटेल नगर ब्रह्माकुमारी संस्थान की प्रमुख बीके राजश्री ने आरजेएस पीबीएच के सितंबर अंक का न्यूज लेटर और पब्लिक एड्रेस सिस्टम लॉन्च किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पर पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर आरजेसियंस द्वारा माल्यार्पण किया गया। मुख्य अतिथि डॉ प्रेम अग्रवाल ने हृदय रोगों से बचने के टिप्स दिए ‌ और लक्षण का पता लगते ही ईसीजी करने की सलाह दी।

उन्होंने पत्रकारों को नसीहत दी दूसरों के स्वास्थ्य की चिंता करने वाले पत्रकार ज्यादा दिन पत्रकारिता करने के लिए स्वयं के दिल पर भी रहम खाएं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रोफेसर क सुरेश ने सकारात्मक पत्रकारिता को राष्ट्रहित में बताया और कहा कि एक जमाना था की पॉजिटिव मीडिया को खबर नहीं माना जाता था लेकिन आज धीरे-धीरे ही सही लोगों की मानसिकता में सकारात्मक बदलाव आ रहा है और आरजेएस प्रीवियस जैसे संस्थान का दसवें साल में प्रवेश करना पॉजिटिव मीडिया की सफलता ओर इशारा कर रहा है। इसके बाद उन्होंने तथ्य और सत्य तथा समाधान मूलक पत्रकारिता करने के लिए पत्रकारों का एक बार फिर आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि ब्रह्माकुमारी संस्थान पटेल नगर की प्रमुख बीके राजश्री ने अपने उद् बोधन में लोगों की बढ़ रही अशांति के लक्षण व दुष्प्रभाव से बचने के उपाय बताए। उन्होंने ओम शांति का संदेश दिया और जीवन जीने का सरल, सकारात्मक और सार्थक उपाय बताया।

इस अवसर पर चौधरी इंद्राज सिंह सैनी, राजेन्द्र सिंह कुशवाहा, लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा और सत्येंद्र त्यागी और सुमन त्यागी को आरजेएस पीबीएच का मैनिफेस्टो लागू करने के‌ लिए सर्टिफिकेट ऑफ अप्रिसिएशन 2024-25 प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में आरजेएस पीबीएच प्रवक्ता और कवि अशोक कुमार मलिक ने आरजेएस की मंथली रिपोर्ट प्रस्तुत किया। उन्होंने आशा व्यक्त की सभी आरजेसियंस समय-समय पर अपने मनपसंद विषयों पर यहां अपने विचार साझा करें। आरजेएस पीबीएच न्यूज़ लेटर के अतिथि संपादक राजेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि न्यूज़ लेटर का अक्टूबर अंक धन्वंतरि जयंती और धनतेरस के अवसर पर रिलीज होगा। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन सुरजीत सिंह दीदेवार ने किया। कार्यक्रम का प्रारंभ चायपान और अंत में प्रभात नमकीन के साथ भोजन के साथ संपन्न हो गया।