Teej Utsav celebrated with great pomp & show



द्वारका में भव्य तीज उत्सव आयोजित

भारतीय परंपरा में तीज उत्सव का विशेष महत्व है। इसी त्यौहार के साथ त्यौहारों का सिलशिला शुरू हो जाता है। इस कड़ी में अलख जगाने में द्वारका की प्रमुख महिला मंडली असोशिएशन ऑफ नेबरहुड लेडीस गेट टू गेदर ने सैक्टर-6 पार्क में भव्य तीज उत्सव का आयोजन किया।

संस्थान की अध्यक्षा व उक्त उत्सव की आयोजक सुश्री कोडियान ने द्वारका परिचय को बताया कि इस भव्य तीज उत्सव में सैंकड़ों महिलायों ने बढ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसमें दर्शकों के मनोरंजन के लिए साहित्य कला परिषद व नटराज संगीत विधालय के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा उम्दा प्रस्तुति के कारण खूब तालियाँ बटौरी।

उक्त उत्सव के मुख्य अतिथि व दक्षिण पश्चिम दिल्ली निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष श्री राजेश गहलोत अपनी चुनावी प्रचार में जुटी तैयारी की व्यस्तता के बावजूद, कार्यक्रम में शामिल होकर शोभा बढ़ाई। श्री राजेश गहलोत ने अपने संबोधन में तीज उत्सव की महत्वता पर प्रकाश डाला तथा ऑफ नेबरहुड लेडीस गेट टू गेदर व सुश्री कोडियान के प्रयासों की भूरी भूरी प्रशंशा की। और समय समय पर विभिन गतिविधियों में उल्लेखनीय महिलायाओं को शाल भेंट कर पुरुस्कृत भी किया। इसी भव्य तीज उत्सव में शामिल उपस्थितगणो ने आकर्षक मेहंदी लगवाई तथा विभिन्न स्टालों से ख़रीदारी कर खूब आनंद उठाया।