मायावती का यूपी में ब्राह्मण प्रेम केवल सत्ता पाने के लिए महज दिखावा : मनोज यादव

अशोक कुमार निर्भय

नई दिल्ली। प्रसिद्ध अधिवक्ता श्री सुरेंद्र सिंह यादव को अखंड राष्ट्रवादी पार्टी हरियाणा प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति अखंड राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी सिंह (लाल बाबा) द्वारा की गयी है। दिल्ली के होटल एंबेसडर में आयोजित एक सादे समारोह में अखंड राष्ट्रवादी पार्टी के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता मनोज यादव ने अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह यादव को हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष और आनंद उपाध्याय को उत्तरखंड प्रकोष्ट दिल्ली का अध्यक्ष बनाये जाने पर नियुक्ति पत्र सौंपते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि हमको अखंड राष्ट्र के सपने को पूरा करना है। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती के ब्राह्मण प्रेम पर चुटकी लेते हुए कहा कि बहन मायावती का ब्राह्मण प्रेम सिर्फ चुनावी स्टंट भर है। जिसे उत्तर प्रदेश की जनता भली भांति जानती है। उन्होंने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि अभी न तो 2007 जैसी परिस्थितियां हैं और न ही 2014 के बाद भारतीय जनता पार्टी के हिंदुत्व की धार कम हुई है। धारा 370.राम मंदिर निर्माण,तीन तलाक कानून, भूमि अधिग्रहण कानून, उज्जवला योजना,घर – घर बिजली, कृषि सुधार कानून, पीएम आवास योजना,कोरोना काल में 80 देशवासियों को निशुल्क राशन, मातृत्व वंदन योजना में महिलाओं का आर्थिक मदद,वैक्सीन और अस्पताल से लेकर सभी क्षेत्रों में मोदी के नेतृत्व में सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किये हैं। इसलिए आज भी देश की जनता पीएम मोदी के साथ खड़ी है। मनोज यादव ने सपा को सीख देते हुए कहा कि अखिलेश यादव को पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन से सीखने की जरूरत है कि कैसे जनता का दिल जीता जाता है। इस मौके पर नवनियुक्त अखंड राष्ट्रवादी पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी सिंह (लाल बाबा) और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता मनोज यादव के पार्टी आभार प्रकट करते हुए कहा कि मुझे जो आज यह सम्मान और दायित्व मिला है उसका निर्वाहन मैं पूरी निष्ठा से करूँगा और जल्द ही हरियाणा में की जनता के बीच जाकर पार्टी का जनाधार बढ़ाते हुए जनता के लिए नया राजनीतिक विकल्प तैयार करूँगा। इस मौके पर दिल्ली प्रदेश के महासचिव वेद प्रकाश,कवल जीत सिंह,सभम, अतुल अग्रवाल,प्रेविन यादव,आनंद उपाध्याय समेत अनेक गणमान्य प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे।