अखिल भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एवं लेखक संघ के तत्वावधान में आज उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र के रोहिणी सेक्टर-36 स्थित संघ के मुख्यालय बरवाला में संघ के राष्ट्रीय महासचिव दयानंद वत्स की अध्यक्षता में 70वां अन्तरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मानवीय कर्तव्य पालन दिवस के रुप में मनाया गया। इस अवसर पर जीने के अधिकार के लिए प्रदूषण माफिया का सफाया जरूरी विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में पर्यावरण प्रहरी गांधीवादी विचारक एवं चिंतक शिक्षाविद् दयानंद वत्स ने कहा कि भारतीय नागरिकों को इस समय केवल एक ही अधिकार की आवश्यकता है ओर वह है शुद्ध हवा में जीने का अधिकार। वायु गुणवत्ता सूचकांक निरंतर खतरनाक स्थिति की और बढ रहा है। देश की राजधानी दिल्ली ही गैस चैंबर में परिवर्तित हो गई है। एन.सी.आर ओर अन्य राज्यों की हालत भी कमोबेश यही है। ऐसे में देश की संसद को पर्यावरण संरक्षण के लिए कठोरतम कानून बनाने की ओर कदम बढाना चाहिए। वायु प्रदूषण के लिए जिम्मेदार प्रदूषण माफिया के लिए मृत्युदंड का प्रावधान किया जाए। केंद्र ओर राज्य सरकारें सुनिश्चित करें कि कहीं भी कोई भी व्यक्ति हवा को दूषित न कर सके। प्रदूषण फैलाकर लोगों को दमघोंटू वातावरण की ओर धकेलने वाले सभी इकाइयों को तत्काल बंद कराऐं। क्योंकि जब मानव जिंदा ही नहीं बचेगा तो फिर अन्य मानवाधिकारों का क्या औचित्य शेष रहेगा। श्री वत्स ने कहा कि हम सबको और सरकारों को प्रदूषण मुक्त भारत बनाने के लिए पर्यावरण संरक्षण को अपनी उच्च प्राथमिकता सूची में रखना होगा। मानवाधिकारों की मांग करते समय हमें अपने नागरिक मानवीय कर्तव्यों का का निर्वहन करने का भी संकल्प लेना चाहिए।
अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर मानवीय कर्तव्यों के निर्वहन का पालन करने का भी संकल्प लिया
अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर मानवीय कर्तव्यों के निर्वहन का पालन करने का भी संकल्प लिया
Related Posts

DHAN SINGH RAWAT , MINISTR OF HIGHER EDUCATION, UTTARAKHAND INAUGURATES THE WORLD EDUCATION SUMMIT
HEALTH AWARENESS SESSIONS ON PROSTATE AND HEART DISEASES HELD IN DWARKA
Delhi Team for National Arm Wrestling Championship 2019
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से पूर्व उप- प्रधानमंत्री श्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से अलंकृत करने की मांग: दयानंद वत्स
भारत न बने किसी का मोहरा

मेरठ लिट्रेरी फेस्टिवल के दूसरे दिन साहित्यिक एवं सामाजिक परिचर्चाएं, कवि सम्मलेन, विमोचन कार्यक्रम
वैष्णव जन तो तेने कहिए के रचयिता नरसी मेहता के नाम आरजेएस राष्ट्रीय सम्मान 2022घोषित
मीडिया सामाजिक व आर्थिक विकास की एक महत्वपूर्ण कड़ी है-वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव
युवा पीढ़ी की भाषा शैली,नागरी लिपि और संस्कारों के संरक्षण पर अंतरराष्ट्रीय आरजेएस संगोष्ठी संपन्न

Mehrauli Monsoon Festival (Video)
महिला शिक्षा की अग्रदूत- माता सावित्रीबाई फूले !
अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस पर वैश्विक और घरेलू संकटों के बीच आरजेएस कार्यक्रम में शामिल कानूनी दिग्गजों ने जन संवैधानिक साक्षरता की मांग की
मिलेट्स मोटा अनाज आहार से आरोग्य पर वेबिनार संपन्न,26 को इसका दूसरा भाग होगा आयोजित
शिक्षा में क्रांति का तरीका
अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर मानवीय कर्तव्यों के निर्वहन का पालन करने का संकल्प लिया
SATISH PARAKH TAKES OVER AS PRESIDENT OF INTERNATIONAL ROAD FEDERATION -INDIA CHAPTER (IRF-IC)

INDIA ACCOUNTS FOR 10 PER CENT OF GLOBAL ROAD ACCIDENT DEATHS WITH ABOUT 1.46 LAKH FATALITIES ANNUALLY , HIGHEST IN THE WORLD.
काकोरी कांड क्रांतिवीरों, सेनानी त्रैलोक्यनाथ चक्रवर्ती की पुण्यतिथि और साहित्यकार शिवपूजन सहाय की जयंती पर श्रद्धांजलि

