सिगमा एन्टरटेनमेंट द्वारा रोयल फेस आफ दा ईयर 2013 अवार्ड दिया गया

सिगमा एन्टरटेनमेंट के बैनर तले रोहिणी के टैकनिया इंस्टीचियूट में रोयल फेस आफ दा ईयर 2013 कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया जिसमें महिला और पुरुषों की सौंदर्य प्रतियोगिता के साथ बालीवुड के प्रसिध गायकों द्वारा गीत प्रस्तुत किए गये। बच्चों द्वारा रंगा रंग कार्यक्रम भी किया गया।

मनोज शर्मा प्रख्यात शख्सीयत, सुरेन्द्र सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष मानव अधिकार सुरक्षा समिति व अन्य कई गणमान्य व्यक्तियों ने विशेष तौर पर कार्यक्रम मं पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का आयोजन श्रीमति निधि गुप्ता डायरेक्टर सिगमा एन्टरटेनमेंट गु्रप और रोहित तनेजा अध्यक्ष विकासपुरी मानव अधिकार सुरक्षा समिति द्वारा किया गया।
श्रीमति निधि गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रजव्विलत करके की गई। उसके बाद महिलाओं और पुरुषों के अलग अलग सौंदर्य प्रतियोगिता, रैंप वाक, प्रश्नोत्तर जैसे मुकाबले करवाये गये जिसमें महिलाओं में आरती मिश्रा और पुरुषों में अतुल पहले स्थान पर रहे। श्रीमति गुप्ता ने बताया कि उनका मकसद उभरते सितारों को सही प्लेटफार्म देना है ताकि भविष्य में वह कहीं भटकने के बजाये अपने अन्दर छुपे कलाकार को उभारते हुए अपनी मन्जिल तलाश सकें।