-प्रेमबाबू शर्मा
साल 2017 में 25 जनवरी को दो बड़ी फिल्मों के टकराव ने बॉलिवुड के दो बड़े स्टार्स के बीच दीवार खड़ी कर दी है। रितिक रोशन की फिल्म ‘काबिल’ और शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ भी रिलीज होने जा रही है। पहले चर्चा थी दोनो निर्माता में आपसी सहमति से फिल्मों की तारीखों में बदलाव हो जायेगा।
रितिक ने कहा, ‘यह गैरकानूनी या अनैतिक तो नहीं है, लेकिन यह दुखद जरूर हैै। हॉलिवुड और बॉलिवुड, दोनों ही एक जैसे कैलेंडर को शेयर करते हैं, लेकिन हॉलिवुड में आप ऐसा कभी नहीं देखेंगे कि बेटमैन की किसी मूवी के साथ सुपरमैन की मूवी भी रिलीज हुई हो, या लॉर्ड ऑफ द रिंग्स और हैरी पॉटर के बीच कोई टकराव हुआ हो। वो लोग अपने कैलेंडर को इतनी अच्छी तरह से मैनेज करते हैं कि कभी भी रिलीज के मामले में बड़ी फिल्मों का आपस में टकराव नहीं होता।

रितिक की फिल्म की रिलीज डेट पहले एनाउंस की गई थी, मगर ‘रईस’ के ट्रेलर लॉन्च के साथ ही शाहरुख ने अपनी फिल्म को भी 25 जनवरी को ही रिलीज करने की घोषणा करके विवाद को बढ़ा दिया।