लोकप्रिय एक्टर रति पांडे दो साल के अंतराल के बाद टीवी पर वापसी करने जा रही हैं। वे जी टीवी के थ्रिलर शो ‘फियर फाइल्स’ में सूत्रधार के रूप में नजर आएंगी। यह शो अब नए स्वरूप में आने वाला है और अब इसका नाम होगा ‘फियर फाइल्स – श्रद्धा वर्सेज शैतान’। यह शो अब ज्यादातर ग्रामीण कहानियों पर केन्द्रित होगा। इसमें भारतीय संस्कृति से जुड़ी भूतों और अंधविश्वास की मान्यताएं दिखाई जाएंगी। सूत्रधार दर्शकों को इन अजीबोगरीब घटनाओं के बीच ले जाएंगी, इसकी कहानी सुनाएंगी और शो में आने वाले शैतानी तत्वों का रहस्य सुलझाने का प्रयास करेंगी।अपने नए रोल के बारे में बताते हुए एक्टर रति कहती हैं, ‘‘हिटलर दीदी के बाद मैं अपनी छुट्टियों और खाली समय का मजा ले रही थी। हालांकि इस दौरान मुझे कुछ ऑफर्स भी मिले लेकिन इनमें से किसी ने भी मेरी दिलचस्पी नहीं जगाई। मैंने पहले कभी थ्रिलर में काम नहीं किया था और जब फियर फाइल्स के लिए मुझसे संपर्क किया गया तो मैं तुरंत राजी हो गई। यह शो मुझे अपनी एक्टिंग के साथ-साथ होस्टिंग का हुनर आजमाने का मौका देगा। इसमें मुझे हर एपिसोड में कुछ नया करने को मिलेगा।’’
सूत्रधार बनेंगी रति पांडे
Related Posts
देशभर में एंटी कोरोना टास्क फ़ोर्स सेनिटाइजर, मास्क, दवाइयां, राशन, भोजन, चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित – के. के झा
SMILE ON DENTAL AT BHAGAT CHANDRA HOSPITAL, DWARKA

श्रीरामचरित मानस व श्रीमदभगवद् गीता पर आधारित अलबम का लोकार्पण

पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा

Celebrities Joined Dr. Sunita Dube Medscapeindia for awareness on AIDS…

Cervical Cancer-Screening and Vaccination Camp on 23rd and 24th Feb

Rama Nam Mahima – Swami Bodhendrar

Happy Republic Day
कोरोना से जंग में सोशल मीडिया के जरिए मुफ्त चिकित्सा सलाह उपलब्ध करा रहा है एसीटीएफ
Monthly Satsang at Dwarka of SRI RAMAKRISHNA SANGHA
CRPF Officials Dead in Road Accident in Dwarka; Police Department Must Take Corrective Measures
तुम नही तो जिन्दगीं नही
Investiture Ceremony held at The Indian Heights School

Happy Birthday- Vijay Goel

Media coverage @Dwarka Parichay : Bhoomi Pujan of Dwarka Ramlila 2014

Inter class dress designing competition organized

Monika Staab endorses Women’s football in India

Latest film release – OMG oh my god

