आदर्श ग्रामीण समाज एवं अखिल भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एवं लेखक संघ के संयुक्त तत्वावधान में आज उत्तर पश्चिम दिल्ली के रोहिणी स्थित संघ के मुख्यालय बरवाला में संघ के राष्ट्रीय महासचिव दयानंद वत्स की अध्यक्षता में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की 53वीं पुण्यतिथि सादगी और श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। श्री वत्स ने कृतज्ञ राष्ट्र की और से शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री वत्स ने कहा कि शास्त्री जी सादगी, ईमानदारी और देशभक्ति के पर्याय थे। जय जवान जय किसान के नारे का उदघोष करके उन्होंने पूरे भारत को एकजुट कर 1965 में हुए युद्ध में पाकिस्तान को धूल चटा दी थी। उन्होने देश को सशक्त नेतृत्व दिया। पंडित गोबिंद वल्लभ पंत के मुख्यमंत्री काल में शास्त्री जी को पुलिस और परिवहन विभाग की जिम्मेदारी दी गई। उनके कार्यकाल में ही सबसे पहले परिवहन निगम की बसों में महिला संवाहकों की भर्ती की गई थी। यही नहीं जो पुलिस प्रदर्शन आदि में लोगों पर लाठियां चलाती थी उसे भी बदलकर पानी की बौछारों में परिवर्तित कराया। उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व भारतवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। ताशकंद में शास्त्री जी के आकस्मिक निधन से समूचा भारत शोक में डूब गया था। देश ने अपना एक महान सपूत खो दिया था। पाकिस्तान को करारी शिकस्त देने वाले शास्त्री जी ने दिखा दिया था कि दृढ इच्छा शक्ति के बल पर दुश्मन के दांत खट्टे किए जा सकते हैं।
53वीं पुण्यतिथि पर स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित
Related Posts

ऐ श्याम तेरी बंसी मुझे घायल करती है
विश्व योग दिवस पर योग भगाए रोग विषयक परिचर्चा का आयोजन किया
Free diabetic camp in Sector-22, Dwarka

ROLE OF MEDIA IN DWARKA
Get rid of ALCOHOLISM – FREE HELP

Happy Birthday- Nidhi Gupta
” Barkha Bahar” A musical event presented by Dwarka Beats
Investiture Ceremony at S.V.I.S
RTR Flyover traffic management at Outer Ring Road (Rao Tula Ram Marg).
शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय वेबिनार में राधाकृष्णन और साबित्री फूले को श्रद्धांजलि

Congratulations topper’s of DPS Dwarka
आरक्षण में क्रीमी लेयर का फ़ैसला असंवैधानिक !
Congratulations elected members of Arti CGHS, Dwarka
आम बजट 2023 से उपभोक्ताओं की उम्मीद” पर आरजेएस अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार में दस राज्यों सहित भारतवंशी भी शामिल हुए
RTI Applicaiton with DJB for ‘Water of Dwarka’

To get FREE School admission booklet 2016-17 take this 10 Qs. – 2 minutes survey

अब तेवर दिखाने का समय : सुब्रत दत्ता

X Mas & New Year celebrated by DMA – Dwarka

संजय राय होगें राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव

