बापू के विचार आज भी प्रासंगिक हैं-कुलजीत सिंह चहल

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी के नेतृत्व में आज गांधी संकल्प यात्रा मन में बापू कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली की अलग-अलग विधानसभाओं में किया गया। जिसमें प्रदेश, जिला और मंडल के नेताओं ने हिस्सा लिया।

गांधी संकल्प यात्रा मन में बापू कार्यक्रम का आयोजन आज लक्ष्मी नगर में किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल, उपाध्यक्ष श्री अभय वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता श्री नवीन कुमार, पूर्व पार्षद श्री बी बी त्यागी, श्रीमती लता गुप्ता, पार्षद श्रीमती नीतू त्रिपाठी, श्री गोविंद अग्रवाल, सुश्री हिमांशी पांडे, मंडल अध्यक्ष श्री जितेंद्र अरोड़ा, श्री राजेश तिवारी, श्री महेन्द्र सोनू और श्री मुनीश चैहान के सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

प्रदेश महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि बापू के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनके दिखाए गए रास्ते पर चलकर हम समाज को एक नई दिशा दे सकते हैं। बाबू के सपनों को आज सही माने में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी साकार कर रहे हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अभय वर्मा ने कहा कि लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र में आज गांधी संकल्प यात्रा के माध्यम से एक बार उपयोग में आने वाली प्लास्टिक को सदा के लिए त्यागने के लिए जन-जागरूक रैली का आयोजन किया गया। 

भाजपा प्रवक्ता और लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी श्री नवीन कुमार ने बताया कि गांधी जी के सपने को पूरा करने का जो संकल्प हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लिया है उसका व्यापक असर हो रहा है पूरा विश्व भारतीयों के जज्बे के तारीफ कर रहा है।