सर्वांगीण विकास का आधार इंडस्ट्रियल विजिट – अपार इंडिया के विद्यार्थियों का मदर डेयरी दौरा


जिस तरह शिक्षा उन्नति का आधार है, उसी तरह इंडस्ट्रियल विजिट एवं सेमिनार आदि एक्टिविटी वस्तुस्थिति के समुचित ज्ञान एवं छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं। विभिन्न प्रकार की कंपनियों में विजिट करने से स्टूडेंट के लिए किसी कंपनी विशेष की कार्यशैली और वहां के वातावरण को समझना बहुत आसान हो जाता है। जिससे वे उनकी जरूरतों के मुताबिक अपने आपको तैयार करते हैं। निःसन्देह समय-समय पर करवाई जाने वाली इंडस्ट्रियल विजिट काफी रोचक व ज्ञानवर्धक भी होती है।

इंडस्ट्रियल विजिट के इसी महत्व को समझते हुए ‘अपार इंडिया ग्रुप आफ इंस्टिट्यूशंस’ द्वारा नियमित रूप से इंडस्ट्रियल विजिट, पिकनिक, एजुकेशनल ट्रिप्स आदि का आयोजन किया जाता है, जिससे बच्चों की बौद्धिक क्षमता व व्यक्तित्व का समुचित विकास हो सके। इसी क्रम में ‘अपार इंडिया कालेज आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलाजी’ के विद्यार्थियों ने पटपड़गंज स्थित मदर डेयरी प्लांट का दौरा किया। इस दौरान मदर डेयरी प्रबंधन ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए अपनी इंडस्ट्री संबंधी कई अहम जानकारियां दी। इसके बाद विद्यार्थियों को प्रोडक्शन प्लांट में ले जाया गया। जहां पर उन्हें विभिन्न प्रकार के दुग्ध उत्पाद बनाने के बारे में बताया गया।

‘अपार इंडिया ग्रुप आफ इंस्टिट्यूशंस’ के फाउंडर चेयरमैन श्री राजकुमार जैन ने विश्वास व्यक्त किया कि इंडस्ट्रियल विजिट से विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल नालेज में बढ़ोतरी होगी और उन्हें औद्योगिक इकाइयों की कार्यप्रणाली, वास्तविकता एवं समस्याओं को समझने में मदद मिलेगी। डायरेक्टर श्री अपार जैन ने बताया कि विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अपार इंडिया द्वारा निरंतर इंडस्ट्रियल विजिट तथा सेमिनार आदि कराए जाते हैं। जिससे छात्र उद्योग.व्यापार जगत की बदलती जरूरतों के अनुरूप अपने आपको ढ़ाल सकें।