सनी देओल की फिल्मों की वापिसी

प्रेमबाब शर्मा


एक लंबे समय के बाद याानि सिंह साहब द ग्रेट के बाद सनी देओल की फिल्मों की वापिसी हो रही है, ‘घायल वंस अगेन’से। 13 नवंबर को सनी देओल की फिल्म ‘घायल वंस अगेन’ प्रदर्शित होगी। यह फिल्म सनी देओल की वर्ष 1990 में प्रदर्शित फिल्म ‘घायल’ की सीक्वल है। सनी देओल निर्देशित ‘घायल वंस अगेन’ में सनी देओल के अलावा सोहा अली खान और ओम पुरी ने काम किया है। गौरतलब है कि ‘घायल’ ने आने समय में खासी लोकप्रियता हासिल की थीं। फिल्म में मीनाक्षी शीषाद्री,अमरीश पुरी, और राज बब्बर थे। फिल्म में एक महत्वपूर्ण रोल अनु कपूर ने भी निभाया था।

तमाशा’ में नजर आएंगें रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण 

‘तमाशा’ में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी काफी लोकप्रिय हो है। 27 नवंबर को इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तमाशा’ प्रदर्शित होगी। ‘तमाशा’ में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी है। रणबीर.दीपिका की जोड़ी इससे पूर्व ‘बचना ऐ हसीनो’ और ‘ये जवानी है दीवानी’ जैसी हिट फिल्मों में साथ नजर आ चुकी है। ‘तमाशा’ में गौतम कपूर भी एक किरदार में नजर आएंगे। गौतम कपूर ने बताया कि इम्तियाज अली के निर्देशन में काम करने का एक अलग अलग ही अनुभव था। इस फिल्म से उनको काफी उम्मींदें है।