दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं द्वारका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एडवोकेट तस्वीर सोलंकी ने आज दुर्गा पार्क गली नं॰ 10, 11 व हरिजन बस्ती में पदयात्रा की। पदयात्रा में उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा भारी संख्या में स्थानीय नागरिक भी उपस्थित थे। पदयात्रा जहाँ-जहाँ से गुजरी लोगों ने फूलमालाएँ पहनाकर श्री तस्वीर सोलंकी का जोरदार स्वागत किया। तस्वीर सोलंकी ने भी बुजूर्गों के पैर छूकर व नौजवानों से गले मिलकर उनसे उनके पक्ष में वोट डालने की अपील की। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में कांग्रेस के तिरंगे झंडे व गले में पटके तथा सिर पर टोपी पहनकर पदयात्रा में उनके साथ चल रहे थे जिससे पूरी विधानसभा कांग्रेसमयी हो गई थी। सुबह से ही तस्वीर सोलंकी पदयात्राओं के माध्यम से घर-घर पहुँचे।
द्वारका विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी श्री तस्वीर सोलंकी ने पदयात्राओं के माध्यम से घर-घर जाकर वोट डालने की अपील की
November 21, 2013
Update









