लोकप्रिय एक्टर रति पांडे दो साल के अंतराल के बाद टीवी पर वापसी करने जा रही हैं। वे जी टीवी के थ्रिलर शो ‘फियर फाइल्स’ में सूत्रधार के रूप में नजर आएंगी। यह शो अब नए स्वरूप में आने वाला है और अब इसका नाम होगा ‘फियर फाइल्स – श्रद्धा वर्सेज शैतान’। यह शो अब ज्यादातर ग्रामीण कहानियों पर केन्द्रित होगा। इसमें भारतीय संस्कृति से जुड़ी भूतों और अंधविश्वास की मान्यताएं दिखाई जाएंगी। सूत्रधार दर्शकों को इन अजीबोगरीब घटनाओं के बीच ले जाएंगी, इसकी कहानी सुनाएंगी और शो में आने वाले शैतानी तत्वों का रहस्य सुलझाने का प्रयास करेंगी।अपने नए रोल के बारे में बताते हुए एक्टर रति कहती हैं, ‘‘हिटलर दीदी के बाद मैं अपनी छुट्टियों और खाली समय का मजा ले रही थी। हालांकि इस दौरान मुझे कुछ ऑफर्स भी मिले लेकिन इनमें से किसी ने भी मेरी दिलचस्पी नहीं जगाई। मैंने पहले कभी थ्रिलर में काम नहीं किया था और जब फियर फाइल्स के लिए मुझसे संपर्क किया गया तो मैं तुरंत राजी हो गई। यह शो मुझे अपनी एक्टिंग के साथ-साथ होस्टिंग का हुनर आजमाने का मौका देगा। इसमें मुझे हर एपिसोड में कुछ नया करने को मिलेगा।’’
सूत्रधार बनेंगी रति पांडे
Related Posts

अनेक हस्तियां परमश्री अवार्ड देकर सम्मानित

Actress Poonam Pandey Website got hacked by Pakistani hackers

Dwarka Forum organized Peace March

द्वारका की सबसे विकट समस्या है पानी!

आलिया संग रोमांस करेगें शाहरुख
महान दलित विभूतियों का तिरस्कार !
Apeejay Stya Research Foundation establishes R&D centre for Industry and Academia

Sports Fiesta 2010 at MBS International School, Dwarka
Cancer Awareness …What can be done?

महिला शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है: सविता गुप्ता
Children day celebration in Dwarka
Ownership Mentality

THE PHOENIX WOMAN – an exhibition of paintings and Sculptures of Renuka Sondhi Gulati

Parkash Utsav celebrated in Dwarka

I-League Champions Trophy to be presented on May 5

Parking still unplanned for Dwarka Sub city

Useful info & Helplines compiled by Dwarka Parichay
146वीं आरजेएस बैठक में नेताजी सुभाष के नाम राष्ट्रीय सम्मान और महापुरुषों को श्रद्धांजलि
Free Course at NSIT, Dwarka

