अपार इंडिया के विद्यार्थियों का एनएसआईसी दौरा

विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ उद्योग जगत के व्यावहारिक पहलुओं की भी जानकारी प्रदान करने के उद्येश्य से अपार इंडिया कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों के लिए इंडस्ट्रीयल विजिट का आयोजन किया गया। इसके तहत विद्यार्थियों ने ओखला स्थित राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लि. (एन.एस.आई.सी.) का दौरा किया। इस दौरान एन.एस.आई.सी. प्रबंधन ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए इंडस्ट्री संबंधी कई अहम जानकारियां दी। इसके बाद विद्यार्थियों को प्रोडक्शन प्लांट में ले जाया गया। जहां पर उन्हें विभिन्न प्रोडक्ट बनाने के बारे में बताया गया।

अपार इंडिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के फाउंडर चेयरमैन श्री राजकुमार जैन ने विश्वास व्यक्त किया कि इंडस्ट्रीयल विजिट से विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल नॉलेज में बढ़ोतरी होगी और उन्हें औद्योगिक इकाइयों की कार्यप्रणाली, वास्तविकता एवं समस्याओं को समझने में मदद मिलेगी। डायरेक्टर श्री अपार जैन ने बताया कि विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अपार इंडिया द्वारा निरंतर इंडस्ट्रीयल विजिट तथा सेमिनार आदि कराए जाते हैं। जिससे छात्र उद्योग-व्यापार जगत की बदलती जरूरतों के अनुरूप अपने आपको ढाल सकें।