रोहिणी फोरम द्वारा ‘यादें पुराने दिनों की-जब हम जवां थे’ का आयोजन

राजधानी दिल्ली की अग्रणी सामाजिक संस्था ‘रोहिणी फोरम’ के वरिष्ठ नागरिक शाखा की ओर से टेक्निया ऑडिटोरियम में रंगारंग कार्यक्रम ‘यादें पुराने दिनों की-जब हम जवां थे’ का आयोजन किया गया। इस दौरान आमंत्रित कलाकारों ने जहां पुराने गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति से बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया वहीँ बीते दिनों की यादों पर आधारित प्रतियोगिता ने कार्यक्रम के आयोजन में चार चांद लगा दिया। प्रतियोगिता एवं लक्की ड्रा के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया गया। भारत विकास परिषद् दिल्ली प्रदेश उत्तर की भगत सिंह शाखा(रोहिणी मुख्य) इसकी सह-आयोजक रही।

कार्यक्रम में दिल्ली के पूर्व महापौर श्री महेश चन्द्र शर्मा,प्रसिद्ध समाजसेवी श्री आरके मित्तल, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता, भारत विकास परिषद् के राष्ट्रीय संयोजक (मीडिया) श्री राजकुमार जैन,उत्तरी दिल्ली नगर निगम की निर्माण समिति के चेयरमैन श्री प्रवेश वाही, रोहिणी जोन चेयरमैन श्री ताराचंद बंसल, निगम पार्षद डॉ शोभा विजेंद्र, डॉ नीलम गोयल, श्रीमती शशि गोपाल सिंह एवं श्रीमती संजना संसार सिंह तथा भाविप दिल्ली प्रदेश उत्तर के अध्यक्ष श्री संजीव मिगलानी ने भी शिरकत की।
स्वागताध्यक्ष भगवान महावीर हॉस्पिटल के एमएस डॉ रमेश बंसल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मंच का कुशल संचालन ‘रोहिणी फोरम’ के अध्यक्ष श्री सुरेंदर मोहन लाम्बा ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक श्री सोहन लाल अग्रवाल एवं श्री सतीश ढुल, वरिष्ठ नागरिक शाखा के चेयरमैन श्री सत्यनारायण गुप्ता, प्रधान श्री डीसी खन्ना, उपाध्यक्ष श्री जगदीश नारंग, डॉ पालीवाल, श्री पीडी बाटला, महिला शाखा अध्यक्षा श्रीमती शारदा गोयल एवं सांस्कृतिक शाखा अध्यक्षा श्रीमती निधि गुप्ता आदि की प्रमुख भूमिका रही।