रश्मि देसाई निगेटिव रोल में के साथ टेलीविजन पर वापसी करने जा रही है। रश्मि देसाई अपने अतीत को पीछे छोड़कर आगे बढ़ रही हैं। पिछले कुछ दिनों वे अपने पति से हुये तलाक के मामले में उलझी हुईं थीं। उन्होंने हाल ही में टीवी के शो अधूरी कहानी हमारी में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाने के लिये साइन किया है। रश्मि जल्द ही प्रीति के निगेटिव किरदार में नजर आयेंगी, जोकि मुख्य लीड कृष (लक्ष लालवानी) की भाभी है। प्रीति, जो पूरे घर को अपनी उंगलियों पर रखती हैं, की शादी कृष के बड़े भाई ओम से हुई है। ओम पैरालाइज्ड है। रश्मि इससे पहले उतरन में तपस्या के रूप में नजर आई थीं और अब वे एक बार फिर अधूरी कहानी हमारी में एक अलग स्तर का नकारात्मक किरदार निभायेंगी। रश्मि से एंड टीवी की ओर से पहली बार सम्पर्क नहीं किया गया है। वह अंगूरी भाभी का किरदार निभाने के लिये चैनल की पहली पसंद थीं। लेकिन जैसा कि कहा जाता है, जो बीत गई सो बात गई। रश्मि नये किरदार और शो का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। रश्मि ने कहा- ‘‘शो के मौजूदा ट्रैक में एक बड़ा मोड़ आयेगा और मुझे खुशी है कि मैं ही वह शख्स हूं, जोकि राधिका और कृष की जिंदगी बदल कर रख देगी। यह एक दिलचस्प किरदार है, जो परिणामों को अच्छी तरह जानने के बाद ही सही कदम उठाने की योजना बनाती है। मैं सभी चीजों को लेकर काफी उत्साहित हूं और पर्दे पर वापसी करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।‘‘
रश्मि देसाई निगेटिव रोल में
प्रेमबाबू शर्मा
Related Posts
SAMA UPAKARMA AT SRI RAM MANDIR

WITH LOVE, TO OUR GRANDPARENTS

Bal Adalat on Children’s Day
Police Public meet on Saturday, 18th January
GiveIndia – Making change credible & effective

Media Literacy Conclave-3

Latest film release – FORCE

NAZM – An evening of Kathak of Thumris and Ghazals
Why the love does always hurts??

Learn from experts – ABC of BHRASTACHAAR
योग दिवस पर आठ राज्यों से जुड़े परिवारों ने इस साल की थीम को चरितार्थ किया
इंद्रप्रस्थ लिटरेचर फेस्टिवल का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन हिंदी भवन में

350 PEST CONTROL PROFESSIONALS TO MEET AT ‘PESTINDIA2018’

‘We Care’ Film festival concludes
Enjoy your vacations

ITBP personnel’s rescue and relief operation to earth quake victims in Sikkim

Happy Birthday- Gulzar

दो दिवसीय भागीदारी कार्य शाला शुरू की गयी
An Appeal to release the prize money of Martyr M C Sharma’s family, Dwarka, New Delhi

