रश्मि देसाई निगेटिव रोल में के साथ टेलीविजन पर वापसी करने जा रही है। रश्मि देसाई अपने अतीत को पीछे छोड़कर आगे बढ़ रही हैं। पिछले कुछ दिनों वे अपने पति से हुये तलाक के मामले में उलझी हुईं थीं। उन्होंने हाल ही में टीवी के शो अधूरी कहानी हमारी में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाने के लिये साइन किया है। रश्मि जल्द ही प्रीति के निगेटिव किरदार में नजर आयेंगी, जोकि मुख्य लीड कृष (लक्ष लालवानी) की भाभी है। प्रीति, जो पूरे घर को अपनी उंगलियों पर रखती हैं, की शादी कृष के बड़े भाई ओम से हुई है। ओम पैरालाइज्ड है। रश्मि इससे पहले उतरन में तपस्या के रूप में नजर आई थीं और अब वे एक बार फिर अधूरी कहानी हमारी में एक अलग स्तर का नकारात्मक किरदार निभायेंगी। रश्मि से एंड टीवी की ओर से पहली बार सम्पर्क नहीं किया गया है। वह अंगूरी भाभी का किरदार निभाने के लिये चैनल की पहली पसंद थीं। लेकिन जैसा कि कहा जाता है, जो बीत गई सो बात गई। रश्मि नये किरदार और शो का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। रश्मि ने कहा- ‘‘शो के मौजूदा ट्रैक में एक बड़ा मोड़ आयेगा और मुझे खुशी है कि मैं ही वह शख्स हूं, जोकि राधिका और कृष की जिंदगी बदल कर रख देगी। यह एक दिलचस्प किरदार है, जो परिणामों को अच्छी तरह जानने के बाद ही सही कदम उठाने की योजना बनाती है। मैं सभी चीजों को लेकर काफी उत्साहित हूं और पर्दे पर वापसी करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।‘‘
रश्मि देसाई निगेटिव रोल में
प्रेमबाबू शर्मा
Related Posts

PUNJAB GOVERNMENT OFFERS SETTING UP OF INDO KOREA BUSINESS PARK NEAR NEW AIRPORT IN MOHALI

प्रख्यात चित्रकार हरीश श्रीवास्तव व् शिक्षाविद दयानन्द वत्स करेंगे दीक्षा के बनाये चित्रों की प्रदर्शिनी का उद्घाटन
4th All India Media Conference-2019 begin from 27th Sept. in Udaipur

Awantika Sharma …Budding photographer in Dwarka

देहात युवक संघ एवं द्वारका फॉरम द्वारा कवि सम्मेल्लन आयोजित, श्री राजेश गहलोत सम्मानित
HOW ARTICULATE SPEAKING MAKES & REFLECTS A CAPABLE LEADER?

A Mesmerizing Grandparents Day at Sri VIS, Sector 18, Dwarka

ORIENTATION DAY AT JM International School, Dwarka
खमरा मे सम्पन्न हुई आर जे एस संस्थान की 72वी बैठक
All-India Hindi Conference Organized by TOLIC–2 (Delhi)

Good wishes message for 2nd Academic Excellence Award

Archana Tomer – Designer

SVIS students visited Rajeev Gandhi Renewable Park

Congratulations Toppers of J M International School

प्रार्थना सभा 25 जुलाई को फरीदाबाद में
India has the potential to become a strong footballing nation: FIFA
Teachers’ Day Celebrated at THIS

Myshopbazzar.com announces the launch of mega contest – ‘Ms. India and Mr. India 2013’

टीवी पर वापसी करेंगे पूरब कोहली

