कांग्रेस को मजबूत करने में पूरी तनमन्यता से जुटी हुईं हैं कांग्रेस नेत्री नताशा शर्मा

देश की सबसे पुरानी और बड़ी पार्टी कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने में पूरी शिद्दत के साथ काम कर रहा है। भले ही लोकसभा चुनाव में पार्टी की स्थिति कमजोर रही हो, लेकिन कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल बिल्कुल नहीं टूटा है। कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं व नेताओं को पूरा विश्वास है कि देश की जनता ने जिस तरह से कांग्रेस को अपना प्यार और आशीर्वाद दिया है, भविष्य में फिर से देश की जनता कांग्रेस के साथ खड़ी मिलेगी, क्योंकि भारत देश की तरक्की और विकास में कांग्रेस पार्टी के अमूल्य योगदान को कभी भी भूलाया नहीं जा सकता है। देश की राजधानी दिल्ली की तस्वीर भी कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री व पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित के 15 वर्ष के कार्यकाल में बदली थी, जिसे हर दिल्लीवासी भली-भांति जानता और पहचानता है।

कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं व नेताओं की अगर बात करें तो पार्टी का हर कार्यकर्ता और नेता के लिए कांग्रेस पार्टी सर्वोपरि है और वे पार्टी को एक माँ की तरह पूजते हैं। आज हम आपको पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी क्षेत्र की कांग्रेस नेत्री श्रीमती नताशा शर्मा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने पार्टी की सदस्यता लेने के बाद पश्चिमी दिल्ली में नहीं अपितु पूरी दिल्ली में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में जी-जान से कड़ी मेहनत की और महिला शक्ति को पार्टी से जोड़ने का काम किया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016 में श्रीमती नताशा शर्मा को पार्टी ने जनकपुरी में ब्लॉक प्रेजीडेंट महिला कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी थी, जिसे नताशा शर्मा ने बखूबी निभाते हुए पार्टी का विश्वास जीता और पार्टी की जनहित विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया। इसके बाद पार्टी ने नताशा शर्मा के समर्पित काम की भावना को देखते हुए उन्हें वर्ष 2017 में पार्टी टिकट पर दिल्ली नगर निगम का चुनाव लड़वाया।

कांग्रेस पार्टी में पूरी तनमन्यता के साथ कार्य करते हुए नताशा शर्मा को वर्ष 2018 में पार्टी ने दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस में उन्हें स्टेट कार्डिनेटर सोशल मीडिया की अहम जिम्मेदारी सौपी, जिसे नताशा शर्मा ने वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री शर्मिष्ठा मुखर्जी के साथ मिलकर बखूबी निभाया। उसी को देखते हुए पार्टी ने 2019 में नताशा शर्मा को ऑल इंडिया महिला कांग्रेस में नेशनल कॉर्डिनेटर सोशल मीडिया की जिम्मेदारी सौपी है, जिसे नताशा शर्मा वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सुष्मिता देव के साथ मिलकर बहुत ही जिम्मेदारी से निभा रही हैं। पार्टी के प्रति समर्पित भावना को देखते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि नताशा शर्मा पार्टी द्वारा समय-समय पर मिली विभिन्न जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए कांग्रेस को मजबूत करने में पूरी तनमन्यता के साथ जुटी हुई हैं।