आरजेएस पीबीएच के योग दिवस वेबिनार में डॉ. ईश्वर वी.बसवा रेड्डी होंगे मुख्य अतिथि

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के उपलक्ष में रविवार 18 जून को अध्यात्म योग संस्थान के सहयोग से आरजेएस पीबीएच राष्ट्रीय वेबीनार सुबह 11:00 बजे से आयोजित है। इसमें मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान,नई दिल्ली के निदेशक डॉ. ईश्वर वी. बसवा रेड्डी मुख्य अतिथि रहेंगे और आचार्य प्रेम भाटिया योगी कवि व निदेशक विश्व भारती योग संस्थान अध्यक्षता करेंगे।

आरजेएस के प्रेरणा स्रोत 88 वर्षीय श्री राम जग सिंह अपने सकारात्मक व स्वस्थ जीवन के टिप्स देंगे। वेबीनार में आधुनिक युग के जनक महर्षि पतंजलि और बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की स्मृति को नमन् किया जाएगा। 

वेबिनार के मेजबान और  अध्यात्म योग संस्थान के संस्थापक डॉ रमेश कुमार ने कहा की आयुष मंत्रालय द्वारा इस साल के योग दिवस के लिए घोषित वसुधैव कुटुंबकम पर आधारित “वन वर्ल्ड वन हेल्थ” के ऊपर  ओपन हाउस इंटरैक्टिव चर्चा की जाएगी। इसमें पांच ऐसे आसन बताए जाएंगे, जिनके नियमित अभ्यास से शरीर ऊर्जावान व स्वस्थ रहेगा।उन्होंने कहा कि योग मनुष्य को दीर्घायु बनाता है।

रामजानकी संस्थान , आरजेएस के राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना ने बताया कि सकारात्मक भारत-उदय आंदोलन की आठवीं वर्षगांठ पर  स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में आरजेएस और आरजेएस पीबीएच सकारात्मकता का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान 2023 प्रदान करेगा। ये अवार्ड्स हैं—

भारत के लिए जीवनपर्यंत सकारात्मक सेवाएं सम्मान 2023, सकारात्मक भारतीय व्यक्तित्व सम्मान 2023 और

सकारात्मक योद्धा सम्मान 2023. अवार्डी को शाॅल , प्रशस्ति -पत्र मोमेंटो और पुस्तक प्रदान किया जाएगा। 

रविवार 6 अगस्त 2023 को राजेंद्र भवन सभागार,आईटीओ,नई दिल्ली में यह सम्मान अमृत काल का सकारात्मक भारत नामक पुस्तक के लोकार्पण के अवसर प्रदान किया जाएगा इस पुस्तक की अभी से धड़ाधड़ अग्रिम बुकिंग चालू है अब तक 100 से ज्यादा पुस्तकों के आर्डर आ चुके हैं।ये पुस्तक लोकार्पण के बाद सभागार में प्रदान किए जाएंगे।