जय महाभारत पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगी-प्रभु

29 फरवरी, 2024 को दिल्ली में जय महाभारत पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजन के उपरांत प्रेस वार्ता के दौरान उक्त पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवान श्री अनंथाविष्णु प्रभु ने आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की विधिवत घोषणा की |

गौरतलब है कि प्रभु लॉ में मास्टर्स हैं तथा समाजसेवा को सर्वोपरि मानते हैं | अपने देश को विश्व का न. 1 बनाने, भारत में शराब पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने, महिलाओं एवं युवा के सर्वंगीण विकास से ओतप्रोत कई महत्वकांक्षी योजनाओं को साकार करना चाहते हैं| इसी प्रेस वार्ता के दौरान उक्त पार्टी की नेशनल कोऑर्डिनेटर प्रणामी देवी जो कि नार्थ ईस्ट की इन्चार्च भी हैं महिला शाश्तिकरण पर पूर्वोत्तर भारत की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए पिछले तीस वर्षों से उल्लेखनीय योगदान प्रदान कर रही हैं | उन्होंने भी अपने संबोधन में जय महाभारत पार्टी की आगामी चुनाव में तैयारियों पर प्रकाश डाला |