इंडिया स्पोर्ट्स संघ की महिला एवं मीडिया बैठक वात्सल्य मंदिर में हुई

(द्वारका परिचय न्यूज़ डेस्क)
30 दिसम्बर, २०१७: इंडिया स्पोर्ट्स संघ की महिला एवं मीडिया विंग की बैठक वात्सल्य मंदिर में आयोजित हुई. इस बैठक में श्री सुनील गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संघ की उपलब्धियों एवं देश को नशामुक्त करने, पुरे देश में खेलो एवं खिलाडियों के विकास के कार्यों पर प्रकाश डाला. 

राष्ट्रीय मीडिया सचिव के लिए युवा दीपक बंसल ने भी आगामी वर्षों में संघ की गतिविधियों एवं उपलब्धियों को मीडिया प्रचार-प्रसार में मजबूत आशवासन दिया तथा दिल्ली के 14 जिलों में मीडिया प्रभारी नियुक्त करने का विचार भी रखा. 
कार्यक्रम का मंच संचालन वीरेन्द्र सैनी ने बखूबी निभाया. इस बैठक में दीप्ति जोशी, राष्ट्रीय महामंत्री,महिला विंग, संतोष अग्रवाल, राष्ट्रीय मंत्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस.एस.डोगरा, निशा तिवारी, अध्यक्षा महिला विंग,दिल्ली प्रदेश, स्थानीय समाज सेवी एवं शिक्षाविद राज कुमार जैन, मोहसिन खान, शिरड़ी, महाराष्ट्र से विशेष रूप से सतीश जी ने संघ को मजबूती प्रदान करने हेतु अपने-अपने भी विचार प्रकट किए.