भारत विकास परिषद् दिल्ली प्रदेश उत्तर द्वारा करवाचैथ एवं दीपावली उत्सव का आयोजन

भारत विकास परिषद् दिल्ली प्रदेश उत्तर की कमला नगर शाखा द्वारा सामुदायिक भवन, शक्तिनगर में करवाचैथ एवं दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया। जिसका बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ पुरुषवर्ग ने भी आनंद उठाया।

उत्सव में भाविप दिल्ली प्रदेश उत्तर के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व महापौर श्री महेश चंद्र शर्मा, प्रमुख परामर्शदाता एवं परिषद् के राष्ट्रीय संयोजक (मीडिया) श्री राजकुमार जैन, भाविप दिल्ली प्रदेश उत्तर के अध्यक्ष श्री संजीव मिगलानी, विधायक श्री राजेशपति त्रिपाठी, निगम पार्षद एवं सिविल लाइंस जोन के चेयरमैन श्री अरविंद गर्ग, भाविप दिल्ली प्रदेश उत्तर के महासचिव श्री नरेंद्र सिंघल, कोषाध्यक्ष श्री बीबी दिवान एवं संगठन सचिव श्रीमती कविता अग्रवाल आदि ने भी शिरकत की।

अपने संबोधन में श्री महेश चंद्र शर्मा ने कहा कि उत्सव हमारी भारतीय संस्कृति की खास पहचान हैं। ये हमारे लिए सिर्फ खुशियां मनाने के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी परंपरा को सहेजने के माध्यम भी हैं। श्री राजकुमार जैन ने कहा कि प्रत्येक पर्व एवं त्योहार हमें कोई न कोई संदेश देते हैं। हमें उन संदेशों को भी अपने जीवन में आत्मशात करना चाहिए। श्री संजीव मिगलानी ने कहा कि भारत विकास परिषद् ऐसे आयोजनों के माध्यम से अपनी सभ्यता एवं संस्कृति से युवा पीढ़ी को रूबरू कराती है। श्री राजेशपति त्रिपाठी एवं श्री अरविंद गर्ग ने भी ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की।
उत्सव के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गयी, विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया गया। महिलाओं ने वहां सजे विभिन्न स्टालों पर जमकर खरीदारी भी की। सभी ने लजीज चाट-पकौड़े एवं अन्य व्यंजनों का लुत्फ उठायज्ञं

कार्यक्रम के आयोजन में भाविप कमलानगर शाखा के परामर्शदाता श्री जोगीराम जैन, अध्यक्ष श्री सत्यनारायण गोयल, सचिव श्री शंकरलाल, कोषाध्यक्ष श्री राजेंद्र कुमार गुप्ता, कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती संगीता गोयल, श्रीमती वीना आर्या, श्रीमती आशा जैन, श्रीमती निर्मल चोपड़ा, श्रीमती अलका गुप्ता, श्रीमती अर्चना सिंघल, श्रीमती रश्मि अग्रवाल एवं श्रीमती बबीता गुप्ता आदि की अहम भूमिका रही।