लक्ष्मण सिंह भंडारी का भारतीय आर्मरेस्लिंग टीम मे चयन

भारतीय आर्म रस्लिंग संघ द्धारा दिल्ली के लक्ष्मण सिंह भंडारी का चयन भारतीय आर्मरस्लिंग टीम में किया गया हैं। उन्होंने 42वी राष्ट्रीय आर्मरस्लिंग प्रतियोगिता 2018 में स्वर्ण पदक जीता था जिसके आधार पर उनका चयन भारतीय टीम में किया है जोकि 6 से 12 जून तक बिसकेक, किर्गिजस्तान में होने वाली 18वी एशियन आर्मरस्लिंग प्रतिमयोगिता 2019 में भारत का प्रतिनिघित्व करेगें।

लक्ष्मण सिंह भंडारी 2017 में भी भारत के लिए स्वर्ण पदक जीत चुके हैं और आर्मरेस्लिंग को प्रोत्साहन और बढावा देने के लिए उन्हे विश्व और एशियन फेडरेशन द्धारा सम्मानित किया जा चुका है। इस बार भी इस अंतर्राष्ट्रीय आर्मरस्लिंग प्रतियोगिता के लिए काफी मेहनत कर रहें है और उन्हे पूरा विष्वास है कि इस बार भी वह भारत के लिए स्वर्ण पदक जीत कर ही लौटेगें।
उन्होने बताया कि इतने बडे स्तर पर पदक पाने के लिए कडी मेहनत और पैसा लगता है और उन्हे किसी तरह का सहयोग नही मिलने के बावजूद वह पुरा खर्च स्वयं वहन करते है और पदक पाने के बाद भी भारत में कोई सम्मान नही मिलता लेकिन, यह उनका खेल के प्रति सर्मपण, सम्मान ओर आषा है जो उनको इस खेल से जोडे रखती है।

यह खेल भारत समेत विष्व भर में बेहद प्रचलित है और बहुत से देशों में इसे मान्यता भी प्राप्त है जिससे वहां पर खेल और खिलाडियों की स्थिति भारत से काफी बेहतर है।

भारत सरकार सरकार भी यदि इस खेल का मान्यता दे तो यह खेल ग्रामिण और शहरी दोनों मे ही बेहद प्रचलित होगा क्योकि इस खेल को खेलने और प्रतियागिताओ मेे आने वाला खर्च अन्य खेलों के मुकाबले बेहद ही कम है और सभी उम्र और वगों द्धारा इसे खेला जाता है।