मिस एंड मिसेज रेडियंस जोनल फैशन -2019 शो के लिए रजिस्ट्रेशन आरम्भ

” सेव गर्ल चाइल्ड के लिए समर्पित होगा फैशन शो ”

(द्वारा परिचय न्यूज डेस्क)

नई दिल्ली। प्रसिद्ध इवेंट और ग्लैमर वर्ल्ड में अपना अलग मुकाम रखने वाली कंपनी ए.आर.एस ग्लैमर इंडिया आगामी फरवरी माह में गुड़गांव के पंचतारा होटल में मिस एंड मिसेज रेडियंस जोनल फैशन शो का आयोजन करेगी। यह फैशन शो महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के अंतर्गत कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ व सेव गर्ल चाइल्ड के लिए समर्पित होगा। इस फैशन शो के लिए सभी प्रतियोगियों के लिए रजिस्ट्रेशन ओपन कर दिए गए हैं।

फैशन शो में हिस्सा लेने वाले प्रतियोगियों को ऑडिशन के बाद प्रोफेशनल्स द्वारा ट्रेनिंग भी दी जायेगी। इस आशय की जानकारी देते हुए ए.आर.एस ग्लैमर इंडिया की को-फाउंडर अदिति पाराशर सास ने बताया कि पहले भी हमने कई फैशन शो के माध्यम से महिलाओं में आत्मविश्वास और उनकी प्रतिभाओं को बड़ा मंच प्रदान किया है अपितू अपनी वेबपोर्टल और टीवी मीडिया समेत प्रिंट मीडिया के माध्यम से देश दुनियां में महिलाओं का लोहा मनवाया है। उन्होंने बताया कि महिला प्रतिभागी एवं मॉडल एआरएस ग्लैमर इंडिया डॉट कॉम पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। वेबपोर्टल पर इवेंट से जुडी सभी जानकारी उपलब्ध कराई गयी हैं। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, भारतीय परिधानो का देश और विदेश में अपनी अलग पहचान रखता है, जो मन को सुकुन दे वही फैशन है। मॉडल और आयोजक अदिति पाराशर सास ने कहा कि मैं भी बेटी हूँ और मुझे लगता है जितने संघर्ष पाकर आज हम इस मुकाम तक पहुंचे हैं हमारी आने वाली बेटियों को उतना संघर्ष नहीं करना पड़े उन्हें जन्मजात उनके अधिकार स्वतः मिले। आज हमें देश समाज में घर पर,कामकाजी महिलाओं को साथ लेकर बेटियों को बचाने के लिए एक साथ मिलकर आगे बढ़ाना होगा।