अखिल भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एवं लेखक संघ एवं नेशनल मीडिया नेटवर्क फिल्म एंड टीवी फॉउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आज उत्तर पश्चिम दिल्ली स्थित ट्रस्ट के मुख्यालय बरवाला में हिंदी फिल्र्मों के महान अभिनेता स्वर्गीय राजकपूर की 31वीं पुण्यतिथि संघ के राष्ट्रीय महासचिव एवं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता दयानंद वत्स की अध्यक्षता में सादगी और श्रद्धा से मनाई गई। वत्स ने राजकपूर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें उनके देश विदेश में बसे करोडों प्रशंसकों की और से अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राजकपूर की फिल्म जिस देश में गंगा बहती है का प्रदर्शन भी किया गया। अपने संंबोधन में दयानंद वत्स ने कहा कि राजकपूर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बहुआयामी प्रतिभा के धनी अभिनेता, निर्माता और निर्देशक थे। वे फिल्म निर्माण की सभी बारीकियों से परिचित थे।उनका व्यक्तित्व करिश्माई था। उनकी आवारा, अनाडी, बरसात, संगम को भला कोई कैसे भुला सकता है? राजकपूर एक बेहद संवेदनशील कलाकार थे। वह भी देश से गरीबी और भुखमरी, बेकारी भगाना चाहते थे। अपनी अधिकाश फिल्मों में राजकपूर ने साधारण से दिखने वाले गरीब, निरीह और लाचार व्यक्ति के मन की भावनाओं को जिया। इसीलिए उन्हें लोग प्यार से सपनों का सौदागर भी कहते थे।
31वीं पुण्यतिथि पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त महान अभिनेता राजकपूर को श्रद्धा सुमन अर्पित।
31वीं पुण्यतिथि पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त महान अभिनेता राजकपूर को श्रद्धा सुमन अर्पित।
Related Posts
COMMUNITY & MARKETS-Case Study, DWARKA

Adventure overnight Camp at Sri Venkateswar International School, Dwarka

Nourish Welfare Foundation organized Media Workshop in Mumbai

Bariatric Surgery can remove Fat & Make you Fit.
ENVIRONMENT MINISTRY TO COME UP WITH NEW E-WASTE POLICY WITH MORE RESPONSIBILITY ON PRODUCERS SOON

मैं भी आम लोगों की तरह ही हूं.. दिव्या दत्ता
Toastmasters club of Dwarka monthly meetings

लता जी के जन्मदिन पर म्युजिक एलबम लांच हुआ‘सपने हुए साकार’

पैसा नही सिर्फ रोल चाहिए: गौतम अरोडा

A reference book on School Admission for session 2014-15

Kailash Mansarovar fare well

Satish Kharde Trustee – Shri Sai Parivar Social Foundation Shirdi
Sivananda Yoga Vedanta Dwarka Centre

Happy Birthday – Sanjay Agarwal

Mega diabetic camp held in Dwarka

सी बी एस सी द्वारा घोषित बारहवीं के वार्षिक परीक्षा परिणामों में वंदना इंटरनेशनल सी. सै. स्कूल का शानदार प्रदर्शन

Sr Citizen Association Dwarka celebrated its Annual Day
डीडीए के सहयोग से सीसीआरटी द्वारा शुरू किया गया वृक्षारोपण अभियान

