13 फरवरी दिल्ली स्थापना दिवस पर “सकारात्मक और खुशमिजाज जीवन सफलता की कुंजी” विषय पर आरजेएस कार्यक्रम

सोमवार 13 फरवरी को दिल्ली स्थापना दिवस पर सायं सात बजे से “सकारात्मक और खुशमिजाज जीवन सफलता की कुंजी” विषय पर आजादी की‌ अमृत गाथा का 128वां ऑनलाइन संस्करण होगा । आरजेएस राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना ने बताया कि दिल्ली नगर कि स्थापना 1911 में सर एडविन लुटियंस और सर हरबर्ट बेकर ने किया था। और दिल्ली नगर हमारी पहली राजधानी 13 फरवरी 1931 को घोषित की गई थी।कार्यक्रम में दिल्ली के इतिहास पर एक नजर के साथ ही साथ रामकृष्ण परमहंस,सूर्य कांत त्रिपाठी निराला और जगजीत सिंह अरोड़ा की स्मृति को नमन् किया जाएगा। इसमें प्रख्यात मोटीवेशनल स्पीकर और लेखक जेपीएस जाॅली, ब्रह्मकुमारीज संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता बीके सुशांत भाई और योगिक साइंस, एलबीएस संस्कृत विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डा.रमेश कुमार योगाचार्य आदि भाग लेंगे।

आजादी की‌ अमृत गाथा का निरंतर गतिमान मुहिम जारी है। राम जानकी संस्थान(आरजेएस) द्वारा रविवार की सुबह और शाम को सकारात्मक संवाद हुआ। राष्ट्रीय संयोजक उदय मन्ना ने बताया कि रविवार 12 फरवरी को स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू की जयंती 13 फरवरी राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आजादी की अमृत गाथा -126 का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम के सह-आयोजक और ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के संरक्षक चौधरी इन्द्राज सिंह सैनी ने बताया कि इसमें स्वामी दयानंद सरस्वती और सुभद्रा कुमारी चौहान की स्मृति को नमन् कर महिलाओं की दशा- दिशा पर सकारात्मक वार्ता हुई। इसमें मेजर डा.प्राची गर्ग,शबनम फाजिल खान,डा.कुसुम लता और अलका सैनी और वर्चुअल मोड़ में डा.रमेश कुमार ने संबोधित किया।

वहीं संध्या समय विश्व रेडियो दिवस मनाया गया।

इस वेबिनार के सह-आयोजक जर्नलिस्ट‌ एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव डा.एच के सेठी ने बताया कि विश्व रेडियो दिवस2023 की थीमू “रेडियो और शांति” विषय आकाशवाणी के जाने माने प्रसारणकर्मी डा.हरिसिंह पाल, पार्थ सारथि थपलियाल, लालिमा अनेजा डैंग और प्रदीप शर्मा ने सकारात्मक संबोधन दिया।। इसमें स्वतंत्रता सेनानी बुधु भगत, मिर्ज़ा ग़ालिब और दादा साहब फाल्के की स्मृति को नमन् किया गया। 12 फरवरी2023 को दिवंगत दूरदर्शन के पूर्व उप महानिदेशक और लेखक शरद दत्त को आरजेएस फैमिली की ओर से श्रद्धांजलि दी गई।