फरीदाबाद 23 जनवरी । हरियाणा राज्य पर्यटन विभाग के प्रबंध निर्देशक विकास यादव ने आज 33 में सूरजकुंड मेले को लेकर होटल राजहंस में अधिकारियों के साथ मीटिंग ली। उन्होंने पूरे मेला स्थलका निरीक्षण भी किया। मीटिंग के दौरान विकास यादव ने बताया कि जो भी कार्य मेले को लेकर अभी तक बकाया है उन सभी कार्यो को 30 जनवरी तक पूरा कर लिया जाए ।उन्होंने मेले साइड का दौरा करते हुए सफाई एजेंसियों को निर्देश दिए की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखें, इसी के साथ बिजली अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह मेले में बिजली व सीसीटीवी कैमरे जल्द से जल्द लगवाएं। उन्होंने झूला मालिकों को भी निर्देश दिए की झूला एरिया में किसी प्रकार की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी अतः सभी अच्छे ढंग से कार्य करें। उन्होंने बताया कि 33 वां सूरजकुंड मेला 1 फरवरी से शुरू होगा। जिसका उद्घाटन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी 1 फरवरी 2019 को करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ पर्यटन विभाग के राजेश जून सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
सुरजकुंड हस्तशिल्प मेला 2019 को RJSपाॅजिटिव मीडिया का समर्थन
Related Posts

डीएवी सैंनटेनरी पब्लिक स्कूल नरेला में इंटरेक्ट क्लब के शपथ ग्रहण में छात्र-छात्राओं ने लिया मानवता की सेवा का संकल्प
आरजेएस पीबीएच की दो दिवसीय ऑनलाइन पाॅजिटिव मीडिया प्रबोधन कार्यशाला संपन्न
पॉजिटिव मीडियाकर्मियों के दल ने सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला का दौरा किया
इलाज-पत्र की नई पहल
Eminent Road Safety Experts from India and abroad to attend Two day Motor Vehicle Accident Conference (MOVACON)
President Droupadi Murmu presented the honor at Rashtrapati Bhavan
विश ए स्माइल संस्था ने किया पोक्सो विषय पर सेमीनार

मारवाह स्टूडियो में राइटर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया क्लब का गठन हुआ

आई.पी.एस. महाविद्यालय में सम्पन्न हुआ बौद्धिक कुंभ
National Sports Day celebration
महिला शिक्षा की अग्रदूत- माता सावित्रीबाई फूले !
Interview of Cricket Coach-Dev Dutt by S.S. Dogra
नशा युक्ति से मुक्ति का द्वार खोलेगा, नशे का गुलाम बनने से बचें
Lock down Chit Chat 27 | Anil Sharma – S S Dogra – Vijay Maru, RJ Ramesh – Radio Madhuban
Presence of various international exhibitors at New Delhi World Book Fair 2020

लघु नाटिका में जातिवाद, अस्पृश्यता उन्मूलन और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया सर्वोदय बाल विद्यालय प्रहलादपुर बांगर के छात्रों ने

