70वें विश्व स्वास्थ्य दिवस पर भारत में महिलाओं और बच्चों में रक्ताल्पता पर चिंता जताई, चिकित्सा सुविधाएं सभी को बिना वित्तीय परेशानी हर जगह सुलभ हों: दयानंद वत्स

आदर्श ग्रामीण समाज एवं अखिल भारतीय स्वतंत्र एवं लेखक संघ के तत्वावधान में आज 70वां विश्व स्वास्थ्य दिवस पर नागरिक जागरूकता अभियान आज संघ के मुख्यालय बरवाला में संघ के राष्ट्रीय महासचिव, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रवक्ता एवं पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रोटेरियन दयानंद वत्स की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

अपने संबोधन में वत्स ने कहा कि इस वर्ष की थीम के अनुसार हैल्थकेयर: एवरीवन, एवरीवेयर रखा गया है। बिना किसी वित्तीय परेशानी के हर रोगी को हर जगह चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हों। लेकिन भारत में स्थिति भयावह है। अन्य  बीमारियों को छोड भी दें तो अकेले बच्चों और महिलाओं में रक्ताल्पता के आंकड़े डराने वाले हैं। कुपोषण इसका सबसे बडा कारण है। दयानंद वत्स ने सरकार से मांग की है कि एनीमिया के बढते मामलों के मद्देनजर तत्काल नई चिकित्सा योजना बनाकर रक्ताल्पता से भारत के बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य को सही किया जाए। हर आदमी को सरकार अनिवार्य रुप से चिकित्सा बीमा कवर सुलभ कराए तथा प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या बढाई जाए।