नेशनल चाइल्ड एंड वूमेन डवलपमेंट चेरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीनियर सिटीजन शिक्षाविद् दयानंद वत्स ने आजट्रस्ट के मुख्यालय बरवाला में विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार रोकथाम जागरुकता दिवस के अवसर पर दयानंद वत्स ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर देश के सभी बुजुर्गों को अनिवार्य रुप से प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना में शामिल करने की मांग की है।वत्स ने देश की युवा पीढी से घर के बुजुर्गों के साथ आदर और मान सम्मान से पेश आने की अपील की है। वत्स ने कहा कि बुढापा सबको आना है। यह शाश्वत सत्य है। इसलिए घर के बुजुर्गों को बोझ न समझें। इन्हीं बुजुर्गों ने अपनी जवानी अपने बच्चों के सुखद भविष्य के लिए खपा दी। यह बात सभी नौजवान युवक युवतियों को समझनी चाहिए कि वृद्धावस्था में बीमारियां होना एक प्राकृतिक स्वाभाविक प्रक्रिया है। इसलिए परिवार के हर सदस्य का कर्तव्य है कि वह अपने घरों में बुजुर्गों को समय पर भोजन, दवा की व्यवस्था करें। उन पर झुंझलाएं नहीं। वत्ज ने कहा कि बुजुर्ग समाज और देश की धरोहर हैं इन्हें सहेज कर रखें। समाज और सरकार का दायित्व है कि वे स्कूली पाठ्यक्रम में सीनियर सिटीजन का चैप्टर शुरू करें ताकि बचपन से ही बच्चों में संस्कार भरे जा सकें और वे बुजुर्गों को सम्मान दे सकें।
दयानंद वत्स ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर देश के सभी बुजुर्गों को अनिवार्य रुप से प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना में शामिल करने की मांग की
दयानंद वत्स ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर देश के सभी बुजुर्गों को अनिवार्य रुप से प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना में शामिल करने की मांग की
DwarkaParichay.com
June 15, 2020
Awareness Series, better India, Corona Update, Lockdown, News-Events, Update
Related Posts
Profit From Dishonesty – Merely An Illusion

N.K. Bagrodia Public School, Dwarka celebrated Annual Day

Book of Noted Poet Basant Chaudhary released in New Delhi

ग्रुप आर्ट प्रदर्शनी वास्तव में मानवीय संवेदना और कला का अनूठा संगम है – अशोक कुमार निर्भय

I want Salman Khan, Shahrukh , Amir and Ajay Devgan all in one says Veena Malik

AGM OF PAHAL SOCIAL ORGANISATION HELD
Rajya Sabha MP Dr. Pradeep Kumar Verma: A Distinguished Blend of Politics, Education and Literature

Should we ignore Players & Artists of our country!
Fete Illuminati-Kalabhivyakti Utsav conducted at NKBPS, Dwarka
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और सकारात्मक भारत होली उत्सव पर रविवारीय आजादी की अमृत गाथा का होगा आयोजन

Latest film release – Ajab Ghazabb Love

मनोज बाजपेयी फिल्म ‘सरकार 3’ में अहम् किरदार निभाते नजर आएंगेे

Latest film release – KAANCHI

Congress to mark the 125th birth anniversary of Jawaharlal Nehru
आरजेएस पीबीएच के योग दिवस वेबिनार में डॉ. ईश्वर वी.बसवा रेड्डी होंगे मुख्य अतिथि

Giraffe Heroes India Program

Dwarka Baat Cheet “Romantic Realism in Urdu Poetry” – Gauhar Raza

द्वारका में रोप स्किपिंग कोच प्रशिक्षण शिविर आयोजित
Meenakshi Aggarwal’s Tribute to WISDOM OF GUATAMA BUDDHA

