अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और सकारात्मक भारत होली उत्सव पर रविवारीय आजादी की अमृत गाथा का होगा आयोजन

रामजानकी संस्थान , आरजेएस द्वारा सकारात्मक भारत-उदय आंदोलन को गति देने के लिए रविवार 5 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और सकारात्मक भारत होली उत्सव पर आजादी की अमृत गाथा का 136 वां संस्करण दिल्ली में प्रस्तुत किया जाएगा।

आरजेएस राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सह-आयोजक ममता सागर फाउंडेशन की संस्थापक निदेशक प्रतिभा दीक्षित हैं वहीं  सकारात्मक भारत होली उत्सव के सहआयोजक आरडब्ल्यूए प्रधान तथा राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर सिंह सोलंकी हैं।

श्री मन्ना ने बताया कि शनिवार 4 मार्च को स्योहारा, उत्तर प्रदेश से आ रहे पत्रकार नादिर त्यागी साथियों सहित प्रगति मैदान में आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया की टीम के साथ न्यूज़ कवरेज करेंगे।

रविवारीय महिला दिवस वेबिनार में ज्योतिका कालरा,बीना जैन,प्रो.अमृत कौर बसरा,डा.मुन्नी कुमारी आदि को आमंत्रित किया गया है। वहीं मधु विहार द्वारका की सकारात्मक भारत होली मिलन उत्सव में पाॅजिटिव मीडिया फैमिली की टीम सुरजीत सिंह दीदेवार और उदय कुमार मन्ना तथा आकाश श्रीवास्तव सहित स्थानीय आरडब्ल्यूए प्रधान को आमंत्रित किया गया है।