छठ पर्व में सुविधाओं के लिए पूर्वांचली नेताओं ने डा बिजेंद्र सिंह का जताया आभार

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर। दिल्ली सरकार ने पूर्वांचलवासियों की सुविधा के लिए सबसे पहले ऐच्छिक अवकाश का ऐलान किया और पूरी दिल्ली में सैंकडों छठ घाट का निर्माण करवाया। आज देश भर के लोग छठ घाटों पर होने वाले कार्यक्रमों को पूरा आनंद लेते हैं। यह विचार नांगलोई जाट के विधायक, वरिश्ठ कांग्रेसी नेता डा बिजेंद्र सिंह ने अपने कार्यालय पर मुलाकात के दौरान पूर्वांचलवासियों के समक्ष व्यक्त किए। पूर्वांचलवासियों ने नांगलोई जाट क्षेत्र में तीन तीन छठ घाट बनवाने के लिए कांग्रेस विधायक का आभार जताया।

पूर्वांचलवासियों ने कहा कि विधायक के प्रयासों से ही निहाल विहार पुल पर एक और छठ घाट का निर्माण करवाया जा रहा है। निहाल विहार पुल पर तीन तीन छठ घाट बनवाने के लिए पूर्वांचली नेताओं ने बिजेंद्र सिंह का आभार जताया। पूर्वांचल छठ पूजा समिति के अध्यक्ष दिवाकांत सिंह, प्रकाश सिंह, लल्लन मिश्रा, अखिलेश  सिंह, गणेश सिंह, अमरेश सिंह सहित कई पदाधिकारियों ने बिजेंद्र सिंह को छठ कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि करीबन 15 लाख रूपए की लागत से नए छठ घाट के बन जाने से यहां होने वाली करीबन पच्चीस से तीस हजार की भीड को भारी सुविधा होगी।

पूर्वांचल छठ पूजा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आठ नवंबर को छठ पर्व है उन्होंने डा बिजेंद्र सिंह को पर्व पर आमंत्रित भी किया। पूर्वांचल की विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों ने बिजेंद्र सिंह का आभार जताते हुए कहा कि बीते हर वर्श उन्होने हमेषा पूर्वांचलवासियों को मान सम्मान दिया है और इस वर्ष भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लेकर विभिन्न आयोजनों में उनका सहयोग सराहनीय है। इस अवसर पर पीरा गढी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष शीशपाल यादव, नांगलोई ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, निहाल विहार आरडब्लयू के वरिष्ट पदाधिकारी वाईपी सिंह, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के उमेश तिवारी, निहाल विहार के वरिश्ठ नागरिक प्रथ्वी सिंह, राजेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, दारोगा सिंह, कीर्तिवास तिवारी, भगवान मिश्रा, विजय सिंह, षंकर तिवारी सहित कई वरिश्ठ नागरिक मौजूद थे।